IND vs BAN: क्या टेस्ट सीरीज से भी बाहर होंगे कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह का बयान आया सामने

Rohit Sharma injury Update: तीसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

 Rohit Sharma

Rohit Sharma injury Update: दूसरे वनडे मैच में भारत बांग्लादेश से पांच रन से हारकर सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया है। भारत की कोशिश अब तीसरे वनडे मैच को जीतकर लाच बचाने की होगी। लेकिन तीसरे मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा का चोटिल होना टीम की परेशानियों को निश्चित तौर पर बढ़ाने का काम करेगी। तीसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।

जय शाह ने रोहित की चोट पर कही यह बात

जय शाह ने रोहित की चोट पर कही यह बात

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा के चोट को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। सचिव जय शाह ने तीसरे मैच से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कहा कि चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। आने वाले दिनों में उनकी हालत का जायजा लेने के बाद ही इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

रोहित पर मेडिकल टीम ने बनाई हुई है नजर

रोहित पर मेडिकल टीम ने बनाई हुई है नजर

रोहित शर्मा की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अपनी नजर बनाई हुई है। ढाका में एक अस्पताल में रोहित की चोट का स्कैन कराया गया था। जिसके बाद अब वह मुंबई इलाज के लिए लौट चुके हैं। आखिरी वनडे में भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित के अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन भी चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।

रोमांचक रहा था दूसरा मुकाबला

रोमांचक रहा था दूसरा मुकाबला

ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट खोकर 271 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओर में 9 विकेट खोकर 266 रन ही बना सकी। भारत को आख़िर के दो ओवर में 40 रनों की जरूरत थी। रोहित ने मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचाया, लास्ट बॉल को टीम को जीत के लिए छह रनों की जरूरत थी, लेकिन वह यॉर्कर गेंद पर छक्का नहीं लगा सके और भारत को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+