बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के जैसा न हो जाए भारत का हाल, टॉप ऑर्डर ने फैंस को किया निराश

India vs Bangladesh, 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने चार महत्वपूर्ण विकेट खोकर खुद को मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया है। बड़ी बात ये है कि भारत के टेस्ट सीरीज सीजन की शुरुआत है, और टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने फैंस को बुरी तरह निराश किया है।

मिडिल ऑर्डर के सामने एक बड़ी चुनौती
चेन्नई के प्रसिद्ध चेपक स्टेडियम में पहले दिन के खेल में भारत के टॉप ऑर्डर में कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी बांग्लादेश के गेंदबाजी अटैक के दबाव में ढह गए, जिससे फैंस हैरान रह गए और मिडिल ऑर्डर के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

india vs bangladesh

बांग्लादेश के कप्तान का फैसला कर गया काम
दरअसल, टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो पहले फील्डिंग का फैसला किया, यह फैसला उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। लंच ब्रेक से पहले ही भारत ने तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज खो दिए थे, जिसमें रोहत शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए, जिससे 12/3 पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

हसन महमूद ने टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त
बांग्लादेश के युवा दाएं हाथ के मीडियम पेसर हसन महमूद ने परिस्थितियों का जमकर फायदा उठाया, और पारी की शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। इस मैच में हसन महमूद की प्रतिभा पूरी तरह से सामने आई, क्योंकि उन्होंने भारतीय टॉप ऑर्डर को एक बड़ा झटका दिया।

हसन महमूद पहला बड़ा विकेट तब मिला जब उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया, उन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाना जारी रखा, शुभमन गिल और स्टार विराट कोहली के विकेट चटकाए, जिससे भारत का स्कोर 34/3 हो गया। तीन स्टार बल्लेबाजों को आउट करने के बाद हसन महमूद ने ऋषभ पंत को आउट किया।

पाकिस्तान के जैसा न हो जाए भारत का हाल
बांग्लादेश ने आते ही ये बता दिया है कि उन्हें किसी भी मामले में कम नहीं आंका जाना चाहिए, जिसने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीत हासिल की है। दरअसल, चेन्नई में हो रहा ये पहला मैच दोनों टीमों के कौशल के साथ रणनीति की लड़ाई भी है। इस लड़ाई में फिलहाल तो बांग्लादेश आगे निकलता नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस को डर है कि भारत का भी हाल पाकिस्तान के जैसा न हो जाए।

ये भी पढ़िए- IND vs BAN: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में भारत के टॉप ऑर्डर की उड़ा दी धज्जियां

फैंस को भारतीय टीम से वापसी की उम्मीद
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, सभी की निगाहें भारत के मिडिल ऑर्डर पर होंगी कि क्या वे शुरुआती झटकों से उबरकर बड़ा स्कोर खड़ा कर पाते हैं। पहले दिन के खेल ने निश्चित रूप से एक दिलचस्प मुकाबले के लिए मंच तैयार कर दिया है, फैंस को भारतीय टीम से वापसी की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+