फिर 'पनौती' बन गए केएल राहुल, आक्रामक क्रिकेट की बात करने के बाद 54 गेंदों पर 22 रन बनाए

भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चल रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं और वे शुबमन गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरे। दोनों ने ही ठीक-ठाक शुरुआत भी की लेकिन गिल केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए और फिर केएल राहुल भी 22 रन के स्कोर पर चलते बने।

फैंस ने राहुल को पनौती बताना शुरू कर दिया
दोनों ही ओपनरों के इतनी जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली भी तुरंत आउट हो गए और बांग्लादेश ने पहले सत्र में अच्छी वापसी कर ली। केएल राहुल पिछले कुछ समय से सफेद गेंद फॉर्मेट में भी असफल रहे हैं और अब उनके पास खेलने का मौका था लेकिन वह भी जाया चला गया जब वे खलीद अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके साथ ही फैंस ने राहुल को पनौती बताना शुरू कर दिया है और वह केएल राहुल की बल्लेबाजी से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।

जिस टीम का कप्तान केएल राहुल हो उसे क्या ही उम्मीद कर सकते हो
एक फैन कहते हैं कि भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा मजाक के एल राहुल है और अब ऐसा लगता है कि टीम में उनको बनाए रखने के लिए उनसे बोलिंग कराई जाएगी। पता नहीं है वह कैसे टीम में है लेकिन उनके पास कोई बहुत बड़ा राज है। मुदित नाम के यूजर कहते हैं कि केएल राहुल रन बनाने के मामले में बहुत ही कंसिस्टेंट हैं। उनको झुक कर सलाम। एक यूजर केएल राहुल को पनौती बताते हैं तो वही हिमांशु कहते हैं कि टीम केएल राहुल को छोड़कर ठीक-ठाक लग रही है। मुझे नहीं पता कि वे टीम में क्यों हैं। यकीन नहीं होता कि बीसीसीआई ने उनको कप्तान भी बना दिया है। मुझे लगता है कि रोहित की जगह पर कोहली को कप्तान बनाना चाहिए था। एक्यूजर कहते हैं कि जिस टीम का कप्तान केएल राहुल हो उसे क्या ही उम्मीद कर सकते हो।

कप्तान ही आक्रामक नहीं हैं तो बाकि खिलाड़ी कैसे होंगे?
इस मैच से पहले केएल राहुल इंग्लैंड की आक्रामक क्रिकेट पर काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने इससे प्रेरणा लेने के संकेत भी दिए लेकिन 54 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली और फैंस ने धीमेपन के लिए उनका मजाक उड़ाया। एक यूजर कहते हैं- ये आक्रामक क्रिकेट था केएल राहुल?
'केएल राहुल को ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत है।'
'कप्तान केएल राहुल 54 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। प्रेस में आक्रामक क्रिकेट के बारे में कहना आसान होता है लेकिन करना मुश्किल होता है। अगर एक कप्तान ही आक्रामक नहीं हैं तो बाकि खिलाड़ी कैसे होंगे?'












Click it and Unblock the Notifications