IND vs BAN Live: भारतीय टीम को बांग्लादेश ने 6 रनों से किया पराजित

India vs Bangladesh Live Match Today: एशिया कप के अंतिम सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने टीम इंडिया को करीबी मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रनों का स्कोर बनाया। शाकिब अल हसन ने 80 रन जड़े।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम अंतिम ओवर में 259 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शतक जड़ते हुए 121 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल के बल्ले से 42 रनों की पारी देखने को मिली।

ind vs ban 1

LIVE Feed
Sep 15, 2023, 11:06 PM IST

बांग्लादेश की जीत

शमी के रूप में भारत का अंतिम विकेट गिर गया और बांग्लादेश ने 6 रन से मैच जीत लिया
Sep 15, 2023, 10:58 PM IST

अक्षर पटेल भी आउट

अक्षर पटेल बेहतरीन बैटिंग करते हुए 42 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, भारत का नौवां विकेट गिरा, स्कोर 254/9
Sep 15, 2023, 10:55 PM IST

शार्दुल आउट

मुस्ताफिकुर रहमान की गेंद को फ्लिक करके कैच आउट हुए शार्दुल ठाकुर, भारत का आठवां विकेट गिरा
Sep 15, 2023, 10:51 PM IST

अक्षर पटेल ने एक चौका और छक्का जड़कर उम्मीदें बरकरार रखी हैं, 12 गेंदों में जीतने के लिए 17 रन चाहिए
Sep 15, 2023, 10:47 PM IST

भारतीय टीम को 18 गेंदों में जीतने के लिए 31 रन चाहिए, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं
Sep 15, 2023, 10:22 PM IST

गिल हुए आउट

अकेले लड़ाई लड़ते हुए गिल आउट हो गए, 121 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए गिल और भारत का सातवाँ विकेट गिरा
Sep 15, 2023, 10:20 PM IST

भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार जा चुका है, गिल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं
Sep 15, 2023, 9:59 PM IST

गिल ने जमाया शतक

गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया, वह अकेले क्रीज पर टिककर खेले हैं
Sep 15, 2023, 9:54 PM IST

जडेजा आउट

जडेजा के रूप में टीम इंडिया का छठा विकेट गिरा, वह 17 रन बनाकर आउट हो गए
Sep 15, 2023, 9:31 PM IST

विकेट नम्बर 5

भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया है, सूर्यकुमार यादव 26 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, 139/5
Sep 15, 2023, 9:30 PM IST

गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके हैं, भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 139 रन है
Sep 15, 2023, 8:55 PM IST

ईशान किशन भी आउट

टीम इंडिया ने चौथा विकेट भी गंवा दिया है, ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट हो गए
Sep 15, 2023, 8:46 PM IST

गिल की फिफ्टी

गिल अपनी फिफ्टी पूरी करके खेल रहे हैं, उनके साथ क्रीज पर ईशान किशन खड़े हैं
Sep 15, 2023, 8:35 PM IST

भारत को लगा तीसरा झटका

केएल राहुल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा, मेहदी हसन ने उनको 19 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया
Sep 15, 2023, 8:26 PM IST

गिल क्रीज पर टिककर खेल रहे हैं, वह 42 के निजी स्कोर पर हैं, भारत का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन है
Sep 15, 2023, 7:59 PM IST

भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन है, गिल 19 और राहुल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं
Sep 15, 2023, 7:28 PM IST

भारत का दूसरा विकेट गिरा

तिलक वर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है, वह 5 रन बनाकर आउट हुए, 17/2
Sep 15, 2023, 7:16 PM IST

रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा आते ही पहले ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए, तंजीम हसन ने उनका विकेट झटका
Sep 15, 2023, 6:42 PM IST

बांग्लादेश ने बनाए 265 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक 80 रन बनाने का काम किया। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। वहीं मोहम्मद शमी को दो विकेट लेने में कामयाबी मिली।
Sep 15, 2023, 6:27 PM IST

नसुम अहमद आउट

नसुम अहमद 44 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है।
Sep 15, 2023, 6:22 PM IST

9 गेंदों में 40 रनों की साझेदारी

नसुम अहमद और महेदी हसन तेज गति से बांग्लादेश के लिए रन बना रहे हैं। दोनों की बीच सिर्फ 29 गेंदों में 40 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
Sep 15, 2023, 5:59 PM IST

शमी को मिली सफलता

तौहिद हृदोय 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शमी ने उनका विकेट लेने का काम किया।
Sep 15, 2023, 5:38 PM IST

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास

रवींद्र जडेजा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाने के साथ-साथ 200 विकेट हासिल करने में भी सफल रहे हैं। रवींद्र जडेजा से पहले भारत के लिए यह कारनामा सिर्फ कपिल देव ने ही किया था।
Sep 15, 2023, 5:34 PM IST

बांग्लादेश को छठा झटका

शाकिब के बाद शमीम हुसैन भी एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने उनका विकेट झटका।
Sep 15, 2023, 5:29 PM IST

शाकिब आउट

शार्दुल ठाकुर ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाने का काम किया। ठाकुर ने शाकिब को 80 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
Sep 15, 2023, 5:25 PM IST

इंटरनेशनल करियर में 200 कैच पूरे

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर में 200 कैच पूरे कर चुके हैं।
Sep 15, 2023, 5:10 PM IST

शाकिब ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान शाकिब अल हसन ने वनडे करियर का 55वां अर्धशतक लगाया। अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का जड़कर शाकिब ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
Sep 15, 2023, 4:50 PM IST

100 रन पूरे

बांग्लादेश ने 24 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। शाकिब अल हसन ने एक छोर से टीम को संभाले रखा है।
Sep 15, 2023, 4:35 PM IST

20 ओवर में 78 रन

बांग्लादेश ने 20 ओवर के बाद चार विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाकिब अल हसन 34 रन और तौहिद हृदोय 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Sep 15, 2023, 4:12 PM IST

अक्षर पटेल को मिला विकेट

अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिला दी है। मेहदी हसन मिराज का विकेट लेकर भारत ने मैच पर पकड़ बना ली है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+