VIDEO: 'शर्ट भी उतार ले अपना,' बांग्लादेश के बल्लेबाज पर भड़के विराट कोहली का वीडियो वायरल

विराट कोहली मैदान पर हो रही हर एक चीज पर नज़र रखते हैं। ऐसा ही बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद के दूसरे दिन देखने को मिला। कोहली नजमुल होसैन पर भड़क गए।

Virat Kohli

IND vs BAN 2nd Test Virat Kohli Video: विराट कोहली मैदान पर होते हैं तो अपनी बेबाकी दिखाते रहते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दिन के अंतिम समय में कोहली को बांग्लादेशी खिलाड़ी नजमुल हुसैन शान्तो की एक चीज पसंद नहीं आई और पूर्व भारतीय कप्तान भड़क गए। कोहली ने शान्तो को एक ऐसी बात कही जो व्यंग्य से भरपूर थी। कैमरे पर कैद होने के बाद कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया।

बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान पारी के छठे ओवर में नजमुल हुसैन शान्तो अपने जूतों के लेस बाँध रहे थे। दिन के अंतिम समय में बांग्लादेश कोई विकेट नहीं गंवाना चाहता था। कोहली को लगा कि यह सब टाइम पास करने के लिए किया जा रहा है। वह चुप नहीं रहे और बोल पड़े। कोहली ने कुछ शब्द कहे, हालंकि साफ़ तौर पर पता नहीं चला कि वह क्या कह रहे हैं। इसके बाद अंत में उन्होंने शान्तो को कहा कि अपनी शर्ट भी उतार ले। इस बार कोहली की बातें आसानी से समझ आ रही थी क्योंकि उन्होंने शर्ट उतारने का इशारा किया था।

कोहली का यह कहना था कि टाइम पास करना है, तो शर्ट भी उतार लो। इस ओवर के बाद ही अम्पायर ने दिन का खेल समाप्त होने का ऐलान कर दिया था। इससे कोहली की बात और ज्यादा पुख्ता हो जाती है कि नजमुल हुसैन शान्तो ने टाइम पास करने के लिए ही जूतों के लेस बांधे और वह इसे काफी आराम से कर रहे थे। कोहली की पैनी निगाहें उनको देख रही थी और अंत में उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया।

बांग्लादेश की पहली पारी में बनाए गए 227 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक 8 विकेट पर 219 रन बनाए थे। लिटन दास ने क्रीज का एक कोना पकड़कर बल्लेबाजी की। वह अर्धशतक के बाद 73 रन बनाकर आउट हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+