WTC Final के फाइनल डे पर क्या बारिश भी दिखाएगी अपना खेल? बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की दिक्कतें
IND vs AUS" वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के फाइनल दिन क्या बारिश भी दिखाएगी अपना खेल? मौसम भारत के लिए कितनी मुश्किलें पैदा करने जा रहा है, आइए यहां जानें।
WTC Final 2023 5th Day Weather: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अपने फाइनल डे पर जा पहुंचा है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए मिले 444 रन के टारगेट को पूरा करने के लिए 280 रनों की और दरकार है।
अभी तक चारों दिन मौसम का भगवान लंदन के केनिंग्टन ओवल पर मेहरबान रहा है, और बारिश ने किसी तरह की कोई रुकावट नहीं की है, लेकिन पांचवें दिन कुछ बदले हालात देखने के लिए मिल सकते हैं। एक्यूवेदर के अनुसार पांचवें दिन बारिश और थंडरस्टॉर्म के चांस है।

ऐसा हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सीमिंग कंडीशन में मदद मिल सकती है और भारतीयों के सामने मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्यूवेदर पांचवे दिन मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताता है, केवल 1.4 एमएम बारिश के चांस हैं। आसमान में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे और तापमान थोड़ा गर्म रहेगा।
दोपहर के बाद थोड़ी बारिश हो सकती है। बारिश की 65% संभावना है और 85% आसमान बादलों से ढका रहेगा। हालांकि, बारिश की भविष्यवाणी इस हद तक नहीं है कि यह मैच अपने रिजर्व डे पर चला जाएगा। लेकिन हल्की फुल्की बारिश पांचवें दिन जरूर टेस्ट मैच के साथ अपना भी एक खेल दिखा सकती है।
ओवरकास्ट कंडीशन के दौरान आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली के बीच 118 गेंदों पर 71 रनों की शानदार साझेदारी हो चुकी है।
रहाणे 59 गेंदों पर 20 और विराट कोहली 60 गेंदों पर 44 रन बनाकर काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं और जानते हैं कि इस तरह की चुनौतीपूर्ण स्थिति में उन्हें किस तरह बैटिंग करनी है। रहाणे ने पहली पारी में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।












Click it and Unblock the Notifications