WTC Final Day 4 Weather: मैच के लिए बेहद अहम है आज का दिन, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में आज बहुत अहम दिन है। आइए देखते हैं मौसम का इस पर कितना असर पड़ेगा, क्या बारिश कोई खलल डालने जा रही है?

WTC Final Day 4 London Weather: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के चौथे दिन लंदन में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग रह सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के शुरुआती 3 दिन काफी अच्छे रहे, लेकिन आज का दिन बारिश से प्रभावित हो सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम फैंस अपनी टीम के लिए कहीं ना कहीं बारिश की दुआ ही मांग रहे होंगे, क्योंकि अगर यह मैच बिना किसी रूकावट के जारी रहता है तो भारत के जीतने के चांस अब काफी कम नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया को जीतने के लिए चमत्कारी खेल दिखाना होगा और वे टेस्ट मैचों में पहले ऐसा कर चुके हैं। लेकिन सवाल यह है कि आईसीसी का खिताबी मुकाबला होने के नाते क्या वे इस मैच में भी ऐसा करने में सक्षम होंगे या नहीं?
एक्यूवेदर के मुताबिक 10 जून को दोपहर तक आसमान साफ रहेगा और सूरज पहले की तरह चमकता रहेगा, लेकिन दोपहर 1:00 के बाद बादल छाए रहने की उम्मीद है। दोपहर 3:00 बजे तक बारिश की संभावना 61% तक बढ़ जाएगी और थंडरस्टोर्म की चेतावनी भी दी गई है।
इन सबका असर 1 घंटे तक पड़ने की काफी उम्मीद जताई गई है। यह भी ध्यान देना चाहिए कि यूके के मौसम विभाग ने शनिवार को लंदन में येलो वेदर वार्मिंग जारी की है। अच्छी बात यह है कि आईसीसी ने ऐसी स्थितियों के लिए सोमवार को एक रिजर्व डे रखा है।
जहां तक मुकाबले की बात है तो भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे और इस समय कंगारू की बढ़त भी 296 रनों की ही हो चुकी है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications