WTC Final Day 3 Weather: टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है आज का दिन, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का तीसरा दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

Day 3 Weather Report

WTC Final Day 3 London Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आज तीसरे दिन का खेल होगा। मैच के रिजल्ट के हिसाब से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। शुरुआती दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर अपना शिकंजा कसा है।

हालांकि कल यानी 8 जून का दिन भारत के लिए मिलाजुला था जहां उन्होंने गेंदबाजी में अच्छी वापसी की और शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे के बीच भी अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन मैच पर अधिकांश मौकों पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना कब्जा जमाया हुआ है और वह इस समय ड्राइविंग सीट पर हैं।

यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में हो रहा है जहां शुरुआती 2 दिनों में मौसम शानदार रहा है। आइए देखते हैं तीसरे दिन लंदन में मौसम का हाल कैसा होगा।

मौसम आज भारत को वापसी करने के लिए बगैर किसी रूकावट के खेल होने का मौका देगा। बारिश के कोई चांस नहीं है इसलिए भारतीय टीम को मजबूत होकर अपने गेम पर टिके रहना चाहिए। मौसमी हालात कुछ ऐसे रहेंगे कि दिन चमकीला और थोड़ा गर्म रहेगा, जहां तापमान 19 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच जाएगा। इस दौरान उमस 40 से 50% रह सकती है।

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कंगारुओं को पहले बैटिंग करने के लिए उतारा था। ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के शतक के दम पर पहली पारी में 469 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 38 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना चुकी है।

भारत की हालत और भी खस्ता हो सकती थी अगर पैट कमिंस की अजिंक्य रहाणे एलबीडब्ल्यू हो जाते। वह गेंद नो बॉल साबित हुई थी, वर्ना अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी थी। फिलहाल रहाणे ही भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद के तौर पर क्रीज पर टिके हुए हैं जिन्होंने 71 गेंदों पर 29 रन बना लिए हैं और उनका साथ निभाने के लिए भरत हैं, जिन्होंने 14 गेंदों पर 5 रन बना लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+