IND VS AUS: इतना एटिट्यूड क्यों? क्या 2013 की जबर्दस्त धुलाई भूल गये उस्मान ख्वाजा?
टॉप की फॉर्म में चल रहे उस्मान ख्वाजा ने पिछले एक साल में उन्होंने पांच शतक लगाये हैं। वे भारत आते हुए भी हुंकार रहे हैं। शायद वे यहां 2013 में हुई दुर्गति भूल गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा वीजा प्रकरण के बाद फिर चर्चा में हैं। “इंडिया, मैं आ रहा हूं !” ऐसा कहना उनका बड़बोलापन माना जा रहा है। ये सच है कि पिछले एक साल में उन्होंने पांच शतक लगाये हैं। लेकिन उनकी बैटिंग में स्थायित्व नहीं है। फिर वे किस बात के लिए अकड़ रहे हैं ? क्या उनके आने से आसमान फट पड़ेगा ? लगता है उस्मान ख्वाजा 2013 की वो टेस्ट सीरीज भूल गये जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का 4-0 से सफाया कर दिया था ? लेकिन वे इस सीरीज को भूल कैसे सकते हैं ? इसी अकड़बाजी के कारण तो उन्हें और तीन अन्य खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई टीम से निलंबित कर दिया गया था।

बैटिंग में स्थायित्व नहीं
उस्मान ख्वाजा पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनका जन्म इस्लामाबाद में हुआ है। वे 12 साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन अभी तक 56 टेस्ट में सिर्फ 13 शतक ही लगा पाये हैं। इनमें पांच शतक तो पिछले एक साल में आये हैं। 2019 में उस्मान को टीम से ड्रॉप कर दिया गया। जनवरी 2022 में उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई। इसके बाद उन्होंने पांच शतकों की बदौलत कुल 1275 रन बनाये। यानी पिछले दस साल में उन्होंने सिर्फ 8 शतक ही लगाये थे। जाहिर है उनका फॉर्म नीचे-ऊपर होते रहा है। उन्हें टीम से तभी हटाया गया जब रन नहीं बन रहे थे। लेकिन इस बात को उन्होंने नस्लवाद से जोड़ दिया।

काले-गोरे का उठाया था सवाल ?
उन्हें विवादास्पद बयानों के लिए भी जाना जाता है। इस साल के शुरू में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं पर नस्लवाद का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, यहां (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) काफी पक्षपात है। अगर दो क्रिकेटर हों जिनमें एक भूरा और दूसरा गोरा हो तो चयनकर्ता गोरे खिलाड़ी को ही चुनेंगे। कोच श्वेत हैं तो वह श्वेत खिलाड़ी को ही चुनेगा। मैं दस साल से इस भेदभाव को झेल रहा हूं। अब सवाल ये है कि अगर अश्वेत होने के कारण उनसे भेदभाव होता तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी वापसी कैसे होती ? क्या ये कम बड़ी बात नहीं कि इतना द्वेषपूर्ण बयान देने के बाद भी वे ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जब कि उनकी उम्र 36 साल हो चुकी है ?

ईसाई लड़की से शादी
श्वेत- अश्वेत का विवाद खड़ा करने वाले उस्मान ख्वाजा पर निजी जिदंगी में दोहरेपन का आरोप लगा है। उन्होंने 2018 में कैथोलिक ईसाई रेचल मैक्लिलेन से प्रेम विवाह किया था। अगर नस्लवादी नफरत की भावना होती तो क्या ये प्रेम विवाह संभव था ? काले -गोरे का भेद मानने वाले उस्मान ने आखिर शादी के लिए एक ईसाई लड़की को क्यों चुना ? विवाद तब हुआ जब रेचल ने सगाई के बाद इस्लाम कबूल कर लिया। तब उस्मान को सफाई देनी पड़ी थी कि रेचल ने अपनी मर्जी से धर्म बदला है, उन्होंने कोई जोर जबर्दस्ती नहीं की है। रेचल से शादी करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उस्मान का विरोध किया था। बहरहाल उस्मान इन विवादों से उबर कर क्रिकेट में व्यस्त हैं। तीन साल तक जब वे टीम से बाहर रहे तब रेचल ने उनका मजबूती से साथ दिया था।

2013 के विवाद की पृष्ठभूमि
फरवरी 2013 में आस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आयी थी। माइकल क्लार्क टीम के कप्तान थे। इस टीम में उस्मान ख्वाजा भी थे। भारत ने चेन्नई का पहला टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया था। कप्तान धोनी ने अपने टेस्ट जीवन का सर्वोच्च स्कोर (224 रन) बनाया था। हैदराबाद के दूसरे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और बुरी तरह से हराया। कंगारू टीम को एक पारी और 135 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इस बार चेतेश्वर पुजारा ने डबल सेंचुरी (204) मारी थी। दो लगातार हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खेमे में हताशा छा गयी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रबंधन ने कोच मिकी आर्थर को टीम रिव्यू का फरमान जारी कर दिया।

उस्मान समेत चार खिलाड़ी निलंबित
तीसरे टेस्ट से पहले मिकी आर्थर ने टीम के सभी खिलाड़ियों की मीटिंग बुलायी। उन्होंने कहा, हमें इस निराशाजनक प्रदर्शन से उबरना है। आप सभी लोगों को एक टास्क दिया जा रहा। सभी खिलाड़ियों को टीम की मानसिक, तकनीकी और खेल के स्तर पर अपनी राय देनी है। एक तय समय में खिलाड़ियों को अपनी राय देनी थी। लेकिन उस्मान ख्वाजा, शेन वाटसन, जेम्स पैटिन्सन और मिचेल जॉनसन ने कोच के इस निर्देश की अनदेखी कर दी। उन्होंने टीम का अनुशासन तोड़ा था। लिहाजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन्हें दंडित करने में तनिक भी देर नहीं लगायी। इन चारों खिलाड़ियों को टीम से निलंबित कर दिया था। इसकी वजह से उस्मान भारत में टेस्ट नहीं खेल सके थे। यानी उस्मान ख्वाजा अपने एटिट्यूड को लेकर विवादों में रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications