IND vs AUS: भारतीय कप्तान बुमराह ने काटा बवाल, 31 विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में भी रोहित को पछाड़ा
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करने के बाद जसप्रीत बुमराह अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अंतिम मैच में भी कप्तान हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चले रहे इस मुकाबले के पहले दिन बुमराह ने कुछ देर तक बल्ले से भी अपने हाथ दिखाए। उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट जड़े।
रोहित शर्मा को नियमित खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है। अब उनको टेस्ट क्रिकेट में शायद ही टीम में वापस मौका मिलेगा। पर्थ में बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने का मौका मिला था। इस बार परिणाम देखने लायक होगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट से टीम में शामिल होने के बाद रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। पांच पारियों में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की थी। पाँचों पारियों को मिलाकर उनका कुल स्कोर 31 रन बैठता है। इस दौरान रोहित का बेस्ट स्कोर 10 रन रहा है।
IND vs AUS सीरीज में बुमराह रनों में रोहित से आगे
दूसरी तरफ बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से तो तहलका मचाया है लेकिन बल्लेबाजी में रनों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने रोहित शर्मा से ज्यादा रन बना दिए हैं। सिडनी में आज पहली पारी में 22 रन बनाते ही उनके कुल रन 42 हो गए हैं। रोहित से वह आगे निकल गए।
IND vs AUS सीरीज में बुमराह का गेंदबाजी में धमाका
गेंदबाजी में बुमराह का जलवा रहा है। अन्य कोई भी गेंदबाज उनके सामने नहीं टिक पाया है और बल्लेबाजी में बल्लेबाजों का पसीना निकला है। बुमराह ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 1 विकेट हासिल करते हुए कुल विकेटों की संख्या 31 तक पहुंचा दी है। यह नंबर अभी और आगे जाना है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड रहे टॉप
पहले दिन के खेल में भारतीय टीम 185 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस बार बोलैंड के खाते में कुल 4 विकेट गए। स्टार्क ने 3 विकेट हासिल किये। ऋषभ पंत के बल्ले से 40 रनों की पारी देखने को मिली है। बचे हुए चारों दिन अहम रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications