अक्षर पटेल ने लपका T20 World Cup 2024 का बेस्ट कैच, रोहित-पंत भी हैरान, अब मिलेगा ये खास ईनाम!
T20 World Cup 2024, Axar Patel: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पेटल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन कैच लपका है। अक्षर पटेल का यह कैच देखकर आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह टूर्नामेंट का बेस्ट कैच है। इस कैच को आप सीज़न का 'बेस्ट' कैच या फिर 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' भी कह सकते हैं। इस कैच के बाद अक्षर पटेल सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
अक्षर ने पकड़ा गजब का कैच
कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। 28 गेंदों में 37 रन बनाकर मिचेल मार्श अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। अक्षर पटेल ने हवा में छलांग लगाते हुए मार्श का बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। अक्षर पटेल का कैच देखकर कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत भी हैरान नजर आए। अक्षऱ पटेल को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड मिलना अब तय माना जा रहा है। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने डेविड वॉर्नर को आउट करने में कामयाबी हासिल की थी। वह सिर्फ छह रन बना सके।

भारत ने बनाए थे 205 रन
टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। डेविड वॉर्नर पहले ही ओवर में आउट हो गए। लेकिन ट्रेविस हेड ने एक तरफ से टीम को संभालने का काम किया।
रोहित ने बनाया रिकॉर्ड
रोहित 41 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हुए। रोहित भले ही शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। रोहित शर्मा ने सबसे तेज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपने 200 छक्के भी पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications