IND vs AUS: मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए रोहित-कोहली तैयार, एयरपोर्ट पर दिखा बेहद कूल अंदाज! वीडियो वायरल

IND vs AUS, Rohit Sharma And Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़ने के लिए विराट और रोहित पूरी तरह से तैयार हैं। यह सीरीज़ तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की होगी। लंबे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय जर्सी में नजर आने वाले हैं।

एयरपोर्ट पर नजर आए रोहित-कोहली (IND vs AUS, Rohit Sharma And Virat Kohli)

रोहित शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी बेहतरीन फ़िटनेस साफ नजर आ रही थी। रोहित ने हाल के हफ़्तों में कड़ी ट्रेनिंग की है और उनका फ़ोकस टीम की ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ दमदार शुरुआत पर है। वहीं, विराट कोहली भी चार महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए भारत लौट आए हैं और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद और अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद मीडिया की नजरों से दूर रहने के लिए लंदन में समय बिताया था।

IND vs AUS 1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दम दिखाने को बेताब रोहित

इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि दोनों का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ खेलने को लेकर रोहित शर्मा का उत्साह चरम पर है। CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स समारोह में उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे रोमांचक चुनौतियों में से एक है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित को खेलना है पसंद

रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है, वहां जाना पसंद है। ऑस्ट्रेलिया के लोग क्रिकेट को बहुत प्यार करते हैं। उनके इस बयान ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चली आ रही हाई-क्वालिटी क्रिकेट के रोमांच को और बढ़ा दिया है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित और कोहली दोनों के लिए यह वनडे सीरीज़ बहुत अहम है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने दोनों दिग्गजों को फ़िट और फॉर्म में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है।

अगर ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो 2027 वर्ल्ड कप की टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ सकते हैं। यह सीरीज दोनों के लिए काफी जरूरी है। अगर उन्हें लगता है कि साल में कुछ ही वनडे खेलने से यह मुश्किल होगा तो हो सकता है कि वे इस सीरीज़ के बाद संन्यास की घोषणा कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+