IND vs AUS: 'पूर्व क्रिकेटर इन विकेटों पर नहीं खेले', रोहित शर्मा ने किया पिच पर बात करने से इंकार

IND vs AUS Test Pitch: इस पिच को लेकर मैथ्यू हेडन, मार्क वॉ और माइकल क्लार्क ने तो काफी आलोचना की ही है साथ ही भारत की ओर से भी हरभजन सिंह, दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गजों ने अपनी भौहें चढ़ायी हैं।

 Rohit Sharma

Indore Pitch: भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया के हाथों एक भयानक हार का सामना किया। रोहित शर्मा पर उनका ही दांव भारी पड़ गया क्योंकि टीम इंडिया इन पिचों पर हारी जो उन्होंने आस्ट्रेलिया को फंसाने के लिए तैयार की थी। यहां पर नाथन लियॉन रविचंद्रन अश्विन से बीस साबित हुए और रवींद्र जडेजा अपने ट्रैक से उतरे हुए नजर आए। भारत अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों जीत पाया तो इसके पीछे बड़ी वजह तीन ऑलराउंडरों का योगदान था लेकिन इस मुकाबले में वह नहीं देखा गया।

रोहित शर्मा पिच को लेकर काफी डिफेंसिव

रोहित शर्मा पिच को लेकर काफी डिफेंसिव

ये टीम एक बैटिंग यूनिट के तौर पर पहले भी फ्लॉप हो रही थी और इस मुकाबले में तो सुपर फ्लॉप साबित हुई। हार के बाद पिच को सबसे अधिक दोष दिया जा रहा है लेकिन रोहित शर्मा पिच को लेकर काफी डिफेंसिव है और उनका मानना है कि खुद टीम मैनेजमेंट की सहमति से ही ऐसी पिचें बनवाई गई है। इस पिच पर भारतीय पारी टॉस जीतने के बावजूद 109 रनों पर ढेर हो गई थी जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था और फिर भारत को 163 रनों पर आउट कर दिया गया जो और भी शर्मनाक बात थी क्योंकि वह पहली पारी के आधार पर 88 रनों से पिछड़ चुके थे।

पूर्व क्रिकेटर इस तरह की पिचों पर नहीं खेले

पूर्व क्रिकेटर इस तरह की पिचों पर नहीं खेले

इस पिच को लेकर मैथ्यू हेडन, मार्क वॉ और माइकल क्लार्क ने तो काफी आलोचना की ही है साथ ही भारत की ओर से भी हरभजन सिंह, दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गजों ने अपनी भौहें चढ़ायी है। मैच के बाद रोहित शर्मा का कहना है कि इनमें से कोई भी पूर्व क्रिकेटर इस तरह की पिचों पर नहीं खेला है। रोहित ने कहा पूर्व क्रिकेटर इस तरह की पिचों पर नहीं खेले हैं। तो मुझे नहीं पता। जैसा कि मैंने बताया कि हम अपनी ताकत के हिसाब से खेले और यह उसी तरह की पिचें बनवाई गई। जब आप घर पर खेलते हो तो आप अपनी ताकत के हिसाब से खेलना चाहते हो और इस बारे में चिंता नहीं करते कि बाहर बैठे लोग इसके बारे में क्या कह रहे हैं। अगर हमें नतीजे नहीं मिलते तो हमारी सोच कुछ अलग होती।"

 पिच के बारे में मैं बात नहीं करना चाहता

पिच के बारे में मैं बात नहीं करना चाहता

रोहित शुरुआती दो मुकाबलों में मिले नतीजों की बात कर रहे थे लेकिन अब अंतिम मैच के लिए नाथन लियोन अपने रंग में आ चुके हैं और भारतीय बल्लेबाजी अपने खोल में सिमटी दिखाई दे रही है। वहां भी टर्निंग पिच मिलने की पूरी उम्मीद है। इस पर रोहित ने कहा कि वे इस बात से कतई खुश नहीं है कि पिच को लेकर इतनी बातें हो रही हैं। वे कहते हैं, पिच को लेकर बहुत बातें की जा रही हैं। जब भी हम भारत में खेलते हैं तो फोकस हमेशा पिच पर होता है। लोग इस बारे में मुझसे क्यों नहीं बात करते कि नाथन लियोन ने कितनी अच्छी गेंदबाजी की? पुजारा ने दूसरी पारी में कितनी बढ़िया बल्लेबाजी की? उस्मान ख्वाजा भी खेले। ये वे चीजें हैं जिनके बारे में मैं आपको डिटेल दे सकता हूं लेकिन पिच के बारे में मैं बात नहीं करना चाहता क्योंकि यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Team India को तीसरे टेस्ट में इस वजह से मिली बड़ी हार, जानें कारण | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+