IND vs AUS: रोहित शर्मा ने पूरे किए भारत के लिए 17,000 रन, अब तक 5 और बल्लेबाज ही कर पाए हैं ऐसा
Rohit Sharma 17000 Runs: रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए 17 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है।

IND vs AUS: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार, 11 मार्च को अहमदाबाद टेस्ट में एक बड़ा स्कोर करने का मौका गंवा दिया। पिच के लिए अब तक आसान खेल रही इस पिच पर रोहित केवल 35 रन बनाकर ढीला शॉट खेलकर आउट हो गए जबकि इस समय क्रीज पर मौजूद उनके दूसरे ओपनिंग साझेदारी शुभमन गिल एक बढ़िया पचासा लगा चुके हैं। लेकिन रोहित ने इस छोटी पारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन (Rohit Sharma 17000 Runs) पूरे करके एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया। रोहित 17,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

तेंदुलकर और विराट कोहली की एलीट लिस्ट
रोहित शर्मा ने शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया की नई गेंद को बखूबी संभाला लेकिन वे दूसरे दिन पहले घंटे में 35 रन पर आउट हो गए जब मैथ्यू कुह्नमैन के ओवर में मार्नस लाबुशेन को कैच दे बैठे। रोहित सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। इन सबने 17,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। हिटमैन भारत के लिए 17,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं और लैंडमार्क को पार करने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज हैं क्योंकि वीरेंद्र सहवाग ने भी 17,253 रन बनाए हैं उन्होंने आईसीसी और एशिया की टीमों के लिए भी खेला है।

सबसे ज्यादा रन वनडे में बनाए हैं
इस उपलब्धि के बावजूद कहना है कि रोहित का टेस्ट करियर अब कोई नया आकार लेता नहीं दिख रहा। वे बुझे और थके हुए लगते हैं। ऊर्जा की साफ कमी झलकती है। विराट भी टेस्ट क्रिकेट में बुझ से गए हैं लेकिन ऊर्जा भरपूर है। वैसे भी रोहित को आप वनडे के लिए जानते हैं जहां शर्मा ने 241 मैचों में 9782 रन बनाए हैं। रोहित ने 148 T20I में 3853 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने 48 टेस्ट में 3344 रन बनाए हैं। रोहित को निश्चित तौर पर ऐसी पिचों पर वैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए जैसी वे टेस्ट मैचों में ओपनर बनने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ करते थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन पर एक झलक-
सचिन तेंदुलकर - 664 मैचों में 34,357 रन
विराट कोहली - 494 मैचों में 25,047 रन
राहुल द्रविड़ - 504 मैचों में 24,064 रन
सौरव गांगुली - 421 मैचों में 18,433 रन
एमएस धोनी - 535 मैचों में 17,092 रन
रोहित शर्मा - 438 मैचों में 17,000* रन
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications