IND vs AUS: अश्विन ने शेयर किया मज़ेदार किस्सा, दिल्ली टेस्ट के बाद फ्लाईट में नाराज हुआ पैसेंजर

भारतीय टीम ने दिल्ली टेस्ट मैच में तीन दिन में जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड को हैरान कर दिया था, अश्विन ने उसके बाद का किस्सा शेयर किया है।

Ashwin

IND vs AUS: भारतीय टीम ने दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को जिस तरह से हराया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। टीम इंडिया ने खराब स्थिति से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन हरा दिया। जडेजा और अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अश्विन ने इस मैच से लेकर एक शानदार किस्सा शेयर किया है। दिल्ली टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया की फ्लाईट के दौरान एक इंसान से अश्विन की मुलाकात हुई।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने तीसरे दिन के खेल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर हम तीसरे दिन के पहले सेशन में 5 विकेट भी हासिल करते तो हम 150 से 160 का लक्ष्य हासिल कर लेते। यह मेरे दिमाग में भी चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले सेशन का खेल समाप्त होने से पहले ही आउट हो गई। मैच के बाद जब हम फ्लाईट में जा रहे थे और वहां मैं किसी से मिला था मुझसे पूछा गया कि आपने गेम तीन दिन में ही क्यों समाप्त कर दिया?

अश्विन को फ्लाईट में एक व्यक्ति ने कहा कि आप तीन दिन में क्यों जीते, मुझे निराशा हुई है। अश्विन ने सवाल करने वाले पैसेंजर को समझाया कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का माइंड बदल गया और लम्बी पारी खेलने के बजाय वे तेज रन बनाने के लिए चले गए। अश्विन ने यह भी कहा कि मैंने अपने सह-यात्री को बताया कि सर दो चीजें बदल गईं। एक तो क्रिकेटरों की मानसिकता बदल गई। वे तेज खेलना चाहते थे। वे तेजी से रन बनाना चाहते थे। क्रिकेटर आजकल समय नहीं लेना चाहते और और स्कोर करना चाहते हैं। उसके आधार पर हमें किसी को जज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दोनों मैच तीन दिन में समाप्त नहीं होने चाहिए थे।

गौरतलब है कि दिल्ली टेस्ट मैच में दूसरे दिन के अंतिम सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 1 विकेट पर 61 रन बनाकर खेल रही थी। इसके बाद तीसरे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम ने 6 विकेट पर इस मैच जीतकर सीरीज को रिटेन कर लिया। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से वापस अपने देश जा चुके हैं। पैट कमिंस मां की तबियत खराब होने के कारण वापस गए हैं और तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वह चौथे टेस्ट में भी शायद ही वापस लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+