IND vs AUS: अहमदाबाद में रविचंद्रन अश्विन को दिखाना होगा दम, कुंबले के साथ हरभजन की भी बराबरी का है मौका
Ahmedabad Test: रविचंद्रन अश्विन के पास इंदौर की भरपाई अहमदाबाद में करने का मौका होगा। उनके साथ कुछ ऐसे रिकॉर्ड होंगे जो उन्हे कुंबले और हरभजन जैसे दिग्गजो की बराबरी करने व उनसे आगे निकलने का भी मौका देंगे।

भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का अंतिम टेस्ट मैच खेलने के लिए उतर रही है जहां पर रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने जीत दर्ज करके सीरीज को जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करने का डबल रिकॉर्ड सामने खड़ा होगा। पूरी सीरीज की तरह से टीम इस बार भी रविचंद्रन अश्विन की बॉलिंग पर काफी हद तक निर्भर करेगी। भारत की पिचों पर अश्विन का प्रदर्शन अक्सर मैच के रिजल्ट पर भी प्रभाव डालता रहा है।

अश्विन को दिखाना होगा दम
इंदौर में जब अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने आठ विकेट लेकर मैच को पलट दिया, तो स्पिन के जादूगर रविचंद्रन अश्विन पूरे मैच में केवल 4 विकेट लेने में सफल रहे और कंगारूओं ने यादगार जीत दर्ज की। जिसने भी वह मैच करीब से देखा तो पता चलेगा लियोन की मास्टरक्लास के सामने अश्विन की जादुगरी इस बार फीकी थी। रविचंद्रन ने हालांकि मैच की पहली पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव के साथ मिलकर पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया था जिसने मेहमान टीम को इंदौर में अपने पहले मैच में महज 11 रन पर छह विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया था।

इंदौर में लियोन के सामने फीके साबित हुए थे
फिर भारतीय ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की दूसरी गेंद पर ख्वाजा को आउट करके भारत को वो शुरुआत दी जिसकी उम्मीद थी लेकिन फिर वे ट्रेविस हेड के आगे नतमस्तक हो गए। जबकि पूरी उम्मीद थी कि हेड एशियाई पिचों पर टॉप के स्पिनरों के सामने संघर्ष करना जारी रखेंगे और भारत को एक और कोलेप्स देखने को मिलेगा जिससे 76 रनों के छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए मैच में थोड़ी सी जान तो आएगी लेकिन बाए के बल्लेबाज होने के बावजूद हेड ने अश्विन को पूरी तरह बेअसर साबित कर दिया और ऑस्ट्रेलिया ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में एक दुर्लभ जीत हासिल की।

700 विकेट पूरे करने से सिर्फ 10 विकेट दूर
अब अहमदाबाद में इंदौर की भरपाई करने का मौका है जहां भारत अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करने के साथ अश्विन से भी स्पिन की मददगार पिचों पर कहर बरपाने वाली गेंदबाजी की उम्मीद कर रहा है। मैच में अश्विन के लिए कुछ रिकॉर्ड भी होंगे जो टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने से सिर्फ 10 विकेट दूर है। 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने सबसे लंबे प्रारूप में 467 विकेट लिए हैं, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में 151 विकेट लिए हैं और T20I में 72 विकेट हैं। इस तरह से अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे लेकिन उसके लिए विविधता से भरे इस स्पिनर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में श्रृंखला के निर्णायक मैच में 10 विकेट लेने होंगे। काम चुनौतीपूर्ण हैं लेकिन मुश्किल नहीं। अब तक महान स्पिनर अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) भारत के केवल दो गेंदबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल की है।

अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं
अश्विन सबसे लंबे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनिल कुंबले के की विकेट टैली की बराबरी करने से भी 4 विकेट दूर हैं। भारत के पूर्व कप्तान कुंबले ने अपने शानदार टेस्ट करियर में बैगी ग्रीन्स के खिलाफ 111 विकेट हासिल किए थे जिसको थोड़ना अश्विन के लिए 10 विकेट लेने की तुलना में कहीं अधिक आसान होगा। अश्विन का बढ़िया प्रदर्शन उनको व्यक्तिगत तौर पर भी प्रभावित करेगा क्योंकि स्पिन दिग्गज ने छह रेटिंग अंक गंवाकर भी आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त तौर पर शीर्ष रैंकिंग वाले टेस्ट गेंदबाज के तौर पर खुद को बनाए रखा है। वे अब लीड लेना चाहेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications