IND vs AUS: बारिश के बाद इतने बजे शुरू होगा मैच, रोहित-कोहली फ्लॉप, 26-26 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs AUS Rain stops play: पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही है। बीच में बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का जो फैसला लिया था। यह फैसला अब तक पूरी तरह से सही साबित हुआ। मैच को बारिश दोबारा शुरू कर दिया गया। बारिश के कारण अब यह मुकाबला 26-26 ओवर का कर दिया गया है। फिलहाल, भारत ने 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं।

रोहित-कोहली हुए फ्लॉप (IND vs AUS Rain stops play)

भारत ने खराब शुरुआत करते हुए केवल 8.5 ओवर में ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए हैं और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 25 रन ही जोड़े हैं। बारिश के आने से पहले भारत के तीन बड़े बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके थे। सात महीने के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जर्सी में वापसी करने वाले दो बड़े नाम, रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वापसी को यादगार नहीं बना सके।

IND vs AUS 1

रोहित शर्मा का 500वां मैच

अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रोहित शर्मा को भारत का पहला झटका लगा। 224 दिन बाद खेलने उतरे रोहित केवल 16 मिनट ही क्रीज पर टिक पाए। वह जोश हेजलवुड की गेंद पर स्लिप में कैच थमा बैठे। रोहित ने 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाए और अपना ऐतिहासिक मैच निराशाजनक ढंग से समाप्त किया।

विराट कोहली शून्य पर आउट

रोहित शर्मा के तुरंत बाद विराट कोहली भी आउट हो गए। कोहली खाता भी नहीं खोल सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोनोली को कैच थमा बैठे। सात महीने बाद वापसी कर रहे कोहली का गोल्डन डक (शून्य पर आउट) होना भारतीय फैंस के लिए बड़ा झटका था। रोहित और कोहली के बाद कप्तान शुभमन गिल भी पारी को संभाल नहीं पाए और नौवें ओवर में पवेलियन लौट गए। गिल ने 18 गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+