IND vs AUS: अश्विन ने उस पिच पर भी निकाल लिए 6 विकेट, जहां स्पिनर्स के लिए नहीं थी कोई मदद, नाम किए यह रिकॉर्ड

अहमदाबाद टेस्ट में अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन ने इसी के साथ अनिल कुंबले के एक खास रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। अब वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

R Ashwin

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 480 रन पर ऑलआउट हो गई है। पहली पारी में उस्मान ख्वाजा (180) टॉप स्कोरर रहे हैं तो वहीं कैमरून ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली है। कप्तान स्टीव स्मिथ 38 रन बनाए थे। इन सबके बीच भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारत को 6 विकेट मिले, जिसमें से 5 विकेट अश्विन के रहे। अश्विन ने आज कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और टॉड मर्फी का विकेट लिया। टेस्ट करियर में अश्विन का यह 32वां 5 विकेट हॉल था। इसके साथ ही वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंन जडेजा को पीछे छोड़ दिया है।

तेज गेंदबाजों को सिर्फ मिले 2 विकेट

आपको बता दें कि आर अश्विन ने अहमदाबाद की उस पिच पर 6 निकालने का कारनामा किया है, जिसमें स्पिनर्स के लिए मददगार नहीं बताया जा रहा था। मोटेरा की पिच को लेकर यही कहा जा रहा था कि यह पिच तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाएगी, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों को यहां पर 2 ही विकेट मिले हैं। दोनों विकेट मोहम्मद शमी ने लिए हैं। 1-1 विकेट जडेजा और अक्षर पटेल को मिला है। हालांकि भारतीय गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन तक भारतीय गेंदबाज चार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को ही आउट कर पाए थे। दूसरे दिन भी दूसरे सत्र तक विकेट के लिए भारतीय गेंदबाज मेहनत करते नजर आ रहे थे।

अश्विन ने किया कुंबले का रिकॉर्ड ब्रेक

आपको बता दें कि आर अश्विन ने अहमदाबाद टेस्ट में 6 विकेट लेकर पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अश्विन अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनिल कुंबले का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 111 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। अश्विन के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 113 विकेट हो गए हैं। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड में अश्विन छठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन भी छठे स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+