IND vs AUS: नाथन लियोन ने तोड़ा दिग्गज शेन वॉर्न का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले सेशन में भारत के गिरे 7 विकेट

नाथन लियोन ने इंदौर टेस्ट में रवींद्र जडेजा का विकेट लेते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नाथन लियोन एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा है।

nathan lyon

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच के पहले ही सेशन में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए हैं। शुरुआती दो घंटे के अंदर ही आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है। पहले सेशन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान 86 रन बना लिए हैं। पहले सेशन में 26 ओवर का खेल हुआ है। भारत के सभी 7 विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं। नाथन लियोन और मैथ्यू कुहनेमैन ने 3-3 विकेट लिए हैं, जबकि एक विकेट टॉड मर्फी को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के इस प्रदर्शन के बीच स्पिनर नाथन लियोन ने अपने ही देश के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नाथन लियोन ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, नाथन लियोन ने एशिया में सर्वाधिक विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अभी तक यह रिकॉर्ड दिवंगत शेन वॉर्न के नाम था, लेकिन लियोन ने जैसे ही दो भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया तो उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। नाथन लियोन ने जडेजा का विकेट लेने के साथ ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। बता दें कि एशिया में नाथन लियोन के नाम सबसे अधिक 128 विकेट हो गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर शेन वॉर्न हैं, जिनके नाम 127 विकेट थे। इन दो गेंदबाजों के अलावा दुनिया का कोई भी गेंदबाज एशिया 100 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाया है।

लियोन ने 27वें मैच में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Recommended Video

    Ind vs Aus: Rohit Sharma से लेकर Virat Kohli तक, Indore Test में रचेंगे इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    नाथन लियोन ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड एशिया में अपने 27वें मैच में तोड़ा है। 27वें मैच की 50वीं पारी में नाथन लियोन ने यह उपलब्धि हासिल की है। लियोन से पहले शेन वॉर्न ने 25 टेस्ट की 46 पारियों में 127 विकेट हासिल किए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज डेनिएल विटोरी हैं, जिन्होंने 21 टेस्ट की 34 पारियों में 98 विकेट चटकाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 22 मैचों की 38 पारियों में 92 विकेट लिए हैं। टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 28 मैचों की 51 पारियों में 88 विकेट लिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+