IND vs AUS: 'आप तो एसी में बैठे थे,' शमी ने गर्मी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहले वनडे के दौरान दोपहर में काफी गर्मी देखने को मिली थी। मोहम्मद शमी तीन ओवर डालने के बाद ही मैदान छोड़कर चले गए थे। इसके बाद वह वापस आए तब धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

हर्षा भोगले ने शमी से पूछा कि वह गर्मी के कारण तीन ओवर डालने के बाद चले गए थे क्या? शमी ने इस पर शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हाँ शायद, आप लोग तो एसी में बैठे हुए थे। हम बाहर थे और गर्मी तो थी ही। इसके बाद शमी को उनके 5 विकेट के बारे में पूछा गया।

mohammed shami

उनको पूछा गया कि सिराज की अनुपस्थिति में मिले मौके का आपने अच्छा फायदा उठाया। इस पर शमी ने कहा कि आप लोगों के लिए ख़ुशी की बात है क्योंकि इससे आपको भी बोलने का मौका मिलता है। हम एक-दूसरे की सफलता का आनन्द लेते हैं। एक-साथ खेलने का यही नतीजा होता है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शमी ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 51 रन देकर 5 विकेट लेने में सफल रहे। शमी ने एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरी बार 5 विकेट हासिल किये हैं। ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। अंतिम गेंद पर कंगारू टीम आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वॉर्नर ने 52 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने भी उचित योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+