IND vs AUS: मार्क वॉ ने बताया तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की कौन सी गलती पड़ गई उनको मंहगी

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जडेजा को जल्द आउट कर दिया था लेकिन फिर पास पलटा और उसी दिन कंगारूओं को भयंकर टेस्ट हार मिली।

IND vs AUS:

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में तीन दिन के अंदर ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। पहली पारी में 177 रन बनाने वाले मेहमान दूसरी पारी में 91 रन पर आउट हो गए थे जो भारत के खिलाफ उनका दूसरा सबसे कम टेस्ट क्रिकेट स्कोर भी है। मैच में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने कभी भी कंगारूओं को चैन नहीं लेने दी।

रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इससे पहले 223 रनों की बढ़त लेते हुए 400 रन किए थे। तीसरे दिन अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी के साथ अप्रत्याशित साझेदारी हुई। शमी ने 47 गेंदों पर 37 रन बनाए और पटेल ने 174 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने निचले क्रम पर तीसरे दिन अक्षर और शमी की बल्लेबाजी की प्रशंसा की और यह भी बताया कि शमी का एक ड्रॉप कैच 'महंगा' साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने यह भी महसूस किया कि पैट कमिंस एंड कंपनी को और ज्यादा शॉर्ट गेंदें फेंकनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, "पिच फ्रेश थी, ऐसा लग रहा था कि यह बहुत अधिक स्पिन कर रही थी। उन्होंने जडेजा को जल्दी आउट कर दिया। आपको अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी को श्रेय देना होगा, उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। शमी का एक कैच छोड़ा गया, जो महंगा था। मुझे लगता है पटेल ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।"

"मैं पैट कमिंस को थोड़ी और गेंदबाजी करते देखना पसंद करता। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने पर्याप्त शॉर्ट बॉल की। जब पुछल्ले खिलाड़ी साझेदारी करना शुरू करते हैं और क्रीज पर सहज दिखते हैं, तो मेरा मानना ​​है कि आपको थोड़ा बहुत कुछ हटकर करना चाहिए। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने पूरी पारी में केवल दो या तीन शॉर्ट गेंदें फेंकी। उन्हें पिच पर जोर से गेंद को मारना चाहिए था देखना था कि क्या होता है। शायद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर्याप्त प्रयास नहीं करने भारतीय बल्लेबाजों से ही गलती करने का इंतजार करने के दोषी हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+