IND vs AUS: रवींद्र जडेजा का डबल ऑलराउंड कारनामा, भारत के लिए कपिल देव ही कर पाए थे ऐसा

Indore Test Ravindra Jadeja: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इतिहास रचा गया है क्योंकि 34 वर्षीय रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर कपिल देव के बाद भारत के लिए ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

 Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja in BGT 2023: स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे और अब तीसरे मैच में भी वे टीम के सबसे ज्यादा योगदान करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। पहले दिन भारतीय बल्लेबाज जब 109 रनों पर सिमट गई तब जडेजा भी कुछ नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में पहले दिन गिरे चारों ऑस्ट्रेलियाई विकेट हासिल किए। इसके साथ ही ये इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इतिहास रचा गया है क्योंकि 34 वर्षीय ऑलराउंडर विश्व कप विजेता लीजेंड कपिल देव के बाद भारत के लिए 500 विकेट और 5000 रन का दोहरा प्रदर्शन करने वाले केवल दूसरे भारतीय बने।

5000 रन और 500 विकेट का डबल कारनामा

5000 रन और 500 विकेट का डबल कारनामा

जडेजा ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन और 500 विकेट का डबल कारनामा पूरा किया। हेड एक अहम विकेट थे क्योंकि उन्होंने दिल्ली में तेज पारी खेलकर बताया था कि वे लो-स्कोरिंग पिच पर एक पारी से मैच पलट सकते हैं। जडेजा ने भारत के लिए कुल 63 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अब तक क्रमशः 2623, 2447 और 457 रन बनाए हैं और काफी रन अभी आने बाकी हैं क्योंकि वे चोट के बाद बहुत अच्छी फिटनेस बनाए रख पा रहे हैं।

सीरीज में जडेजा का जलवा बरकरार

सीरीज में जडेजा का जलवा बरकरार

जहां तक ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की बात है तो जडेजा ने सबसे 9 रन बनाकर खेल रहे हेड को पगबाधा किया। फिर उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन के बीच 96 रनों की बड़ी साझेदारी हुई जिसको तोड़ने के लिए जडेजा ने 31 रनों पर मार्नस को बोल्ड कर दिया। फिर एक बहुत घूमती हुई गेंद को स्वीप करने के प्रयास में ख्वाजा की शानदार 60 रनों की पारी बाउंड्री पर गिल के हाथों में आउट हो गई। जडेजा ने चौथा बहुत अहम विकेट लिया क्योंकि स्मिथ केवल 38 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेलकर गए और वे भरत के हाथों कैच कराए गए।

भारत की हालत नाजुक है

भारत की हालत नाजुक है

इस बीच भारत की पहली पारी बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन द्वारा टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लेने के चलते 109 रन पर आउट हो गई। एक खतरनाक टर्निंग पिच पर भारत का आक्रामक रवैया उल्टा पड़ गया, क्योंकि वे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद 33.2 ओवर में ही ढेर हो गए। ये पिच रैंक टर्नर के तौर पर जानी जाएगी जहां विराट कोहली ने 52 गेंदों में 22 रन बनाए और शुभमन गिल ने भी 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 156 पर चार विकेट के साथ दूसरा दिन समाप्त किया और 47 रनों की लीड ले ली है।

Recommended Video

      WPL 2023: WPL में लड़कियों और महिलाओं के लिए होने जा रही है फ्री टिकट, जानें सच? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+