World Cup 2023 Final: कोहली को चोटिल करना चाहते थे मैक्सवेल? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

India vs Australia, World Cup 2023 Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ा टकराव चल रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की लो स्कोरिंग पारी ने फैंस के उत्साह को थोड़ा कम जरूर किया है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर मैच पर पकड़ा बना ली है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के बीच कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो चोटिल होने से बाल-बाल बच गए, क्योंकि ग्लैन मैक्सवेल की एक गेंद कोहली के दाएं हाथ पर लगी।

Virat Kohli and Glenn Maxwell

जब कोहली के हाथ पर गेंद लगी थी, उस वक्त वह स्ट्राइक पर थे। ग्लेन मैक्सवेल ने गेंद को कीपर जोश इंग्लिश की ओर फेंका था, लेकिन कोहली नीचे झुक गए और गेंद उनके सर की जगह हाथ की कलाई पर लगी। इसके बाद दोनों खिलाड़ी हंसते हुए नजर आए। यह पल कैमरे में कैद हो गया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेजिंग के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैचों में यह नजर बहुत कम देखने को मिलता है। ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। ये जोड़ी अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए नजर आती है। एक साथ खेलने के बाद उनमें बहुत अच्छी बॉन्डिंग हो गई। वे जब भी किसी इंटरनेशनल मैच में मिलते थे तो हमेशा मस्ती करते नजर आते थे।

फाइनल मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर बल्ले से शानदार रहे, और उन्होंने एक शानदार अर्धशतक लगाकर टीम के स्कोर को 240 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 54 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 11 मैचों में 765 रन बनाए हैं। फाइनल में कोहली के बाद केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रही है, खबर लिखे जाने तक 47 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+