VIDEO: हार्दिक पांड्या के 106 मीटर छक्के पर भौचक्के रह गए जय शाह, स्टेडियम में गेंद को पकड़ा और फिर?

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाल मचा दियाऔर धांसू जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक पांड्या ने धांसू अंदाज में मुकाबला फिनिश करने में अपनी अहम भूमिका निभाई और तूफानी बैटिंग की।

हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के आउट होने पर मोर्चा संभाल लिया और केएल राहुल के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर एडम जैम्पा को निशाना बनाया और दो ऊँचे और लम्बे छक्के जमाए। उनके शॉट्स ने फैन्स का दिल जीत लिया।

ind vs aus

हार्दिक पांड्या का एक शॉट ऐसा था, जो आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के पास जाकर गिरा और बाद में जय शाह ने उस गेंद को उठाकर वापस मैदान की तरफ फेंक दिया। कैमरामैन ने तुरंत इस दृश्य को कैच करते हुए टेलीकास्ट कर दिया। जय शाह भी पांड्या का शॉट देखकर हँसने लगे।

पांड्या का यह शॉट 106 मीटर दूर जाकर गिरा और चर्चा का विषय बन गया। पांड्या ने 47वें ओवर में एडम जैम्पा को निशाना बनाया और सीधे बल्ले से खेलते हुए दो दमदार छक्के जमाते हुए टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। टीम इंडिया के लिए इन छक्कों के बाद काम आसान हो गया।

केएल राहुल अंत तक क्रीज पर टिके और छक्का जड़कर जीत दिला दी। कोहली के बल्ले से 84 रनों की पारी देखने को मिली। विराट कोहली ने अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर के साथ अहम भागीदारियां करते हुए भारत को लक्ष्य की तरफ धकेल दिया और ऑस्ट्रेलिया का अपना तोड़ दिया। टीम इंडिया ने 265 का लक्ष्य हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल का बदला ले लिया। पांड्या ने 28 रन बनाए और केएल राहुल 42 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। रोहित शर्मा के बल्ले से 28 रन आए, अक्षर पटेल ने 27 और श्रेयस अय्यर ने 45 की पारी खेल अहम योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+