हरभजन ने की तीसरे दिन मैच खत्म होने की भविष्यवाणी, बस दो स्पिनर काफी होंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए!

हरभजन सिंह का कहना गलत नहीं है कि क्योंकि भारत की दूसरी पारी में अश्विन और जडेजा ने नई गेंद से उस्मान ख्वाजा व लाबुशेन को जल्द आउट कराके कंगारूओं को करार झटका दे दिया है।

Harbhajan Singh

भारत ने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के दम पर नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर समेट दिया। भारतीय स्पिन जोड़ी ने आठ विकेट चटकाए और फिर भारत ने भी रोहित के शतक, जडेजा व अक्षर के अर्धशतकों के दम पर 400 रन बनाकर 223 रनों की भारी-भरकम बढ़त भी ले ली जो निर्णायक साबित हो सकती है। अब भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि अश्विन व जडेजा फिर से कंगारूओं की पारी समेटने के लिए काफी होंगे।

आज ही मैच समाप्त होने की भविष्यवाणी

आज ही मैच समाप्त होने की भविष्यवाणी

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, हरभजन ने कहा कि अश्विन और जडेजा भारत के लिए काम करेंगे और तीसरे दिन मैच जीतेंगे। यानी भज्जी ने आज ही मैच समाप्त होने की भविष्यवाणी कर दी है। पहली पारी में अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जडेजा ने लंबी चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर पांच विकेट लेने का दावा किया फिर 70 रन भी बनाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच की रेस में अभी सबसे आगे भी चल रहे हैं।

 अश्विन सबसे अधिक विकेट लेंगे

अश्विन सबसे अधिक विकेट लेंगे

हरभजन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अश्विन सबसे अधिक विकेट लेंगे और जडेजा के पास भी कुछ होंगे। ये दो स्पिनर काम पूरा करेंगे। उनके पास कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए अश्विन शायद नई गेंद से शुरुआत करेंगे। मुझे लगता है कि स्पिनर कल भारत के लिए मैच जीतेंगे।"

हरभजन का कहना गलत नहीं है कि क्योंकि भारत ने दूसरी पारी में अश्विन से नई गेंद की शुरुआत कराई और उन्होंने उस्सान ख्वाजा को स्लिप में जल्द आउट कराके कंगारूओं को पहला झटका दे दिया। सब सही रहा तो भारत पारी की जीत से मैच कब्जाने के लिए तैयार है।

जडेजा ने दूसरे दिन शानदार पारी खेली

जडेजा ने दूसरे दिन शानदार पारी खेली

42 वर्षीय हरभजन ने आगे कहा कि जडेजा ने दूसरे दिन शानदार पारी खेली और उन्होंने दिखाया कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाना चाहिए। उन्होंने गेंद से पांच विकेट चटकाए। लेकिन उन्होंने जो पारी खेली वह इतनी शानदार पारी थी। उन्होंने डिफेंस दिखाया और बताया कैसे टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है।'

उन्होंने कहा कि जडेजा और अक्षर पटेल की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को खेल से बाहर कर दिया। तीसरे दिन अक्षर ने 84 रन बनाए और आउट होने वाले अंतिम भारतीय बल्लेबाज साबित हुए।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Axar Patel के आगे बिखरे कंगारू गेंदबाज, खेली टेस्ट करियर की शानदार पारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+