IND vs AUS: सीरीज हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा? रोहित-कोहली के संन्यास पर भी तोड़ी चुप्पी
IND vs AUS, Gautam Gambhir Press Conference: सिडनी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास पर भी चुप्पी तोड़ी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले गंभीर
गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्रेसिंग रूम को खुश रखने के लिए मुझे सभी के प्रति ईमानदार और निष्पक्ष रहना होगा। मैं चाहता हूं कि सभी घरेलू क्रिकेट खेलें। बदलाव के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, पता नहीं 5 महीने बाद हम कहां होंगे। गंभीर ने गलतियों पर बात करते हुए कहा कि हमारे पास ऐसे पल थे जब हम मैच जीत सकते थे। अगर हम मेलबर्न में बराबरी कर लेते तो दबाव कम होता। हमें सिडनी में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। हमें सभी विभागों में सुधार करने की जरूरत है।

'हमें ईमानदार होने की जरूरत'
गंभीर ने कहा कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और हमें इस तरह का नतीजा मिला। हमें ईमानदार होने की जरूरत है और जो भी हो उसे स्वीकार करना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में अभी आगे की योजना बनाने के लिए पांच महीने और बचे हैं। इतने समय में बहुत सी चीजें बदल जाती हैं। जो भी होगा, भारतीय क्रिकेट के हित में होगा।
जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
गंभीर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह शानदार रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी इकाई का बहुत अच्छे से नेतृत्व किया है। वह अपने साथियों के लिए हमेशा मौजूद रहे, चाहे वह सिराज हो या हर्षित राणा और उन्होंने हमें महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं।
घरेलू क्रिकेट पर दिया जोर
गौतम गंभीर ने आगे कहा कि सभी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। घरेलू क्रिकेट को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपको कभी भी मनचाहा खिलाड़ी नहीं मिलेगा। इसलिए जो भी उपलब्ध है, उसे जाकर घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।
हमने अंत तक लड़ाई लड़ी
टीम में से कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे और हम जानते हैं कि यह दौरा संभालना मुश्किल है। मैं व्यक्तिगत खिलाड़ियों का ज़िक्र नहीं करना चाहता, लेकिन फिर से, मुझे लगता है कि मोहम्मद सिराज का रवैया बेहतरीन था। मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई ऐसा खिलाड़ी याद है जो कभी-कभी 100% फिट न होने के बावजूद हर गेंद पर दौड़ता हो। और यही उनके लिए देश के लिए खेलने का मतलब है। हमारा रवैया भी ऐसा ही था। हम लड़ते रहना चाहते थे और हमने अंत तक लड़ाई लड़ी।
संन्यास पर भी तोड़ी चुप्पी
गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी बात की. गंभीर से जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो किसी खिलाड़ी का फ्यूचर तय नहीं कर सकते हैं. गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को खास नसीहत दी।












Click it and Unblock the Notifications