IND vs AUS: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज, भारत को 3-1 से मिली हार
IND vs AUS 5th Test Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा, जिसे कंगारुओं ने चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद इस सीरीज को जीतने में सफलता हासिल की है।
जसप्रीत बुमराह की खली कमी (IND vs AUS 5th Test Highlights)
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए मैदान में नहीं हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज पहले ओवर में गेंदबाजी की। छोटे लक्ष्य को बचाने में बुमराह की जरूरत टीम को सबसे अधिक थी। लेकिन चोट के कारण बुमराह मैदान पर नहीं उतर सके। जिसका खामियाजा टीम को हार के साथ भुगतना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंतिम मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी 157 रन पर समाप्त हो गई। इससे पहले भारत को अपनी पहली पारी में 185 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन पर अपना पहला इनिंग खत्म किया था, जिससे भारत को 4 रन की बढ़त मिली। भारत की दूसरी पारी में 157 रन बने, जिसके बाद कुल बढ़त 161 रन हो गई। इसका मतलब ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 162 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया।
यशस्वी जायसवाल का नहीं चला बल्ला
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 42 रन की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। राहुल ने 13 रन बनाये और बोलैंड की गेंद पर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाये, और वे भी बोलैंड का शिकार बने।
कोहली ने फिर दोहराई पुरानी गलती
इसके बाद शुभमन गिल भी 13 रन बनाकर वेबस्टार की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली, जो पहले भी अपनी स्लिप में कैच आउट होने की आदत के लिए जाने जाते हैं, इस बार भी ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर हाथ लगाने के प्रयास में स्लिप में कैच हो गए। कोहली इस बार केवल 6 रन ही बना सके और बोलैंड ने एक बार फिर उनका विकेट लिया।
पंत ने जगाई थी उम्मीदें
ऋषभ पंत ने संघर्ष किया और 33 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। हालांकि, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में असफल रहे और इस बार भी वह सिर्फ 4 रन ही बना सके। इस प्रकार भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए यह पारी कठिन साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications