IND vs AUS: झोला उठाकर चल दिए रोहित शर्मा? क्या है संन्यास लेने की वायरल फोटो का हैरान करने वाला सच
IND vs AUS: रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप करने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि सिडनी टेस्ट के तुरंत बाद वह रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले हैं। सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को बतौर कप्तान मैदान पर भेजा गया और उन्होंने टॉस जीता।
इस बीच खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि रोहित को जबरन संन्यास दिला दिया गया है। फैन्स की तरफ से ऐसे ही दावे किये जा रहे हैं। पांचवें टेस्ट की भारतीय टीम की लिस्ट से रोहित शर्मा का नाम गायब है। यह सोशल मीडिया पर वायरल है।

सवाल किये जा रहे हैं कि 16 नामों में रोहित शर्मा क्यों नहीं हैं। वह बाहर क्यों हो गए हैं। क्या उनको रिटायरमेंट दिलाया गया है? इन दावों की पड़ताल करने के लिए हमने भी तथ्यों को खंगालने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद सच्चाई निकलकर आई, वह हैरान करने वाली थी।
क्यों नहीं लिस्ट में रोहित का नाम
दरअसल 11 प्लेयर्स के अलावा 6 सब्सटीट्यूट प्लेयर्स का नाम दिया जा सकता है। यहाँ भारत के पास जो प्लेयर्स सब्सटीट्यूट फील्ड पर जाने के लायक थे, उनको इस अंतिम सूची में शामिल किया गया है। प्लेइंग इलेवन के 11 नामों के अलावा 5 खिलाड़ी शामिल किये गए क्योंकि रोहित को लेना होता तो अंतिम इलेवन में ही लेते।
कुछ और खिलाड़ी भी लिस्ट से बाहर
अगर रोहित शर्मा का नाम दिया जाता, तो वह बतौर सब्सटीट्यूट तो नहीं खेलने वाले थे, ऐसे में उनको बाहर रखा गया। उसी तरह तनुश कोटियन को भी इस लिस्ट से बाहर रखा गया है। एक और खिलाड़ी आकाश दीप का नाम भी नहीं है, हालांकि वह चोटिल होकर पहले ही बाहर हैं।
5 प्लेयर्स का क्या है काम
जिन 5 सब्सटीट्यूट प्लेयर्स को रखा गया है, उनको प्लेइंग इलेवन के किसी खिलाड़ी की चोट के समय फील्ड पर भेजा जा सकता है। कीपिंग भी कराई जा सकती है। इसके अलावा कॉन्कशन के समय भी टीम में शामिल किया जा सकता है। बंगाल के श्रीरामपुर स्पोर्टिंग क्लब में खेल चुके संदीप चौधरी से बात करने पर उन्होंने (अधिकतम छह सब्सटीट्यूट) के बारे में बताया। इसके अलावा आईसीसी टेस्ट प्लेइंग कंडीशंस के लॉ 1.2 के अनुसार भी यही नियम है। स्थिति साफ़ है कि फ़िलहाल रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट नहीं लिया है। वह टीम इंडिया का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications