IND vs AUS: रवींद्र जडेजा जैसा ऑलराउंडर दुनिया में नहीं है, पाकिस्तानी दिग्गज ने की जमकर तारीफ
IND vs AUS Test Series: 6 महीने बाद आकर तीनों डिपार्टमेंट में गाड़ दिए झंडे, पाकिस्तानी दिग्गज ने की जडेजा की तारीफ। सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बताया।

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अभियान की शुरुआत नागपुर में वैसी की जिसका अंदेशा कंगारूओं को पहसे से था। पहले टेस्ट में पहले तीन दिनों के भीतर एक पारी और 132 रन से ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के साथ अब भारतीय टीम दिल्ली की ओर रुख करेगी। नागपुर में बल्ले और गेंद दोनों के साथ मेन इन ब्लू के शो के सबसे बड़े स्टार रवींद्र जडेजा थे। वे चोट के कारण करीब 5 महीने के बाद आए थे। लेकिन एक भी पल ऐसा नहीं लगा उनको मैच फिटनेस की कोई कमी है। ऐसा करके जडेजा ने खुद को बाकी खिलाड़ियों से ऊपर के स्तर का साबित किया है।

दानिश कनेरिया हुए मुरीद
रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट सहित खेल में 7 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में 70 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली। मैच में रोहित ने भी बढ़िया शतक लगाया और अश्विन ने गेंदबाजी भी कमाल की दिखाई लेकिन दोनों डिपार्टमेंट में अपने कारनामों के लिए रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की प्रशंसा में पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्व क्रिकेट में रवींद्र जडेजा से बेहतर कोई ऑलराउंडर नहीं रहा है।

जिसे कप्तान हर बार प्लेइंग 11 में रखना चाहेगा
पूर्व पाक स्पिनर ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "विश्व क्रिकेट ने रवींद्र जडेजा जैसा ऑलराउंडर नहीं देखा है। वह हर विभाग में टॉप हैं, चाहे वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फील्डिंग हो। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे कप्तान हर बार प्लेइंग 11 में रखना चाहेगा। वह लगातार विरोधियों पर दबाव बनाता है।"
"उन्होंने लगभग छह महीने तक क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन फिर भी खुद को अच्छी शेप में रखा और अपनी फिटनेस पर काम किया। वापसी करना कभी आसान नहीं होता, वह भी ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ। जडेजा जिस तरह एक बड़ी टीम के खिलाफ अपने वापसी मैच में प्रभावशाली थे वह बहुत शानदार था।"

पूरी सीरीज में देखने लायक खिलाड़ी बन गए हैं जडेजा
बता दें ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में रवींद्र जडेजा के पांच विकेट की बदौलत 177 रनों पर ढेर कर दिया गया था। फिर उन्होंने बैटिंग में 70 रन बनाए। हालांकि बल्लेबाजी में रोहित और अक्षर जडेजा से बेहतर रहे और गेंदबाजी में दूसरी पारी में अश्विन जडेजा से कोसों आगे रहे लेकिन ये जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन था जिसके आसपास भी कोई नहीं रहा और वे अब पूरी सीरीज में देखने लायक खिलाड़ी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications