IND vs AUS: किसी बल्लेबाज ने नहींं लगाई फिफ्टी, फिर भी Australia ने बनाया 'चौथा बेस्ट ODI स्कोर'

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया की टीम के किसी बल्लेबाज ने बड़ा योगदान नहीं दिया, फिर कंगारूओं ने कैसे खड़ा किया 'वनडे क्रिकेट के इतिहास में चौथा बेस्ट स्कोर'?

IND vs AUS

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) ने भारत के खिलाफ एम ए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में कंगारू टीम 49 ओवर में 269 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी की खासियत यह रही कि कोई बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं कर पाया लेकिन फिर भी उन्होंने एक ठीक-ठाक स्कोर बनाने में कामयाबी हासिल की।

इस मुकाबले में अगर ऑस्ट्रेलिया पूरे ओवर खेल लेता तो स्कोर 280 के आसपास भी पहुंच सकता जो बहुत ही चुनौतीपूर्ण इसको होता। अभी भी भारत को टारगेज हासिल करने के लिए मेहनत करनी है। आस्ट्रेलिया की दाद देनी होगी कि उन्होंने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के जीरो पर आउट होने के बावजूद सभी बल्लेबाजों के थोड़े बहुत योगदान के चलते वनडे क्रिकेट के इतिहास में 'चौथा बेस्ट स्कोर' बना दिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी में मिशेल मार्श एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हुए और वे 47 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। ये वनडे क्रिकेट में ऐसा चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया है जब उस टीम के किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया है। इस मामले में 2006 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में 285 रन खड़े किए थे।

2005 में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में 9 विकेट पर 281 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर कनाडा के खिलाफ नीदरलैंडक्स के 271 रन शामिल है। आम तौर पर बड़े स्कोर तभी बनते हैं जब कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेले लेकिन ऐसे मुकाबले काफी दुर्लभ होते हैं जहां बल्लेबाजों ने बड़ा योगदान नहीं दिया पर सभी ने मिल जुलकर एक ठीक-ठाक स्कोर बनाने में मदद की।

अब देखना होगा कि भारतीय टीम इस टारगेट का जवाब किस तरह से देती है क्योंकि यह सीरीज का निर्णायक मुकाबला है जिसको जीतकर दोनों में से कोई भी टीम वनडे श्रृंखला अपने नाम कर लेगी। इससे पहले टेस्ट सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी। भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले तो वही मोहम्मद शमी बिना कोई विकेट लिए ही संतोष कर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+