IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में अपनी मर्जी से नहीं हटे रोहित शर्मा! ऋषभ पंत ने मैनेजमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा
IND vs AUS, 5th Test: ऋषभ पंत ने स्वीकार किया कि जब रोहित शर्मा के पांचवें टेस्ट से बाहर होने की खबर फैली तो वे भावुक हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को सिडनी में पांचवें और अंतिम टेस्ट के पहले दिन भारत को 185 रनों पर आउट करने के बाद स्टंप्स तक एक विकेट पर नौ रन बना लिए।
सिडनी टेस्ट में अपनी मर्जी से नहीं हटे रोहित शर्मा
पंत ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि, 'वह हमारे कप्तान हैं और जाहिर है कि कुछ भावनाएं होंगी। जहां तक निर्णय की बात है, यह मैनेजमेंट का फैसला था, इसलिए मैं उस बातचीत का हिस्सा नहीं था, इसलिए मैं इसके अलावा कुछ और नहीं बता सकता।'

बुमराह की कप्तानी को लेकर भी बोले पंत
जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा कि, 'उनका संदेश हमेशा सकारात्मक रहने और जो हो चुका है उसके बारे में न सोचने का होता है, मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो। यही आप अपने कप्तान से चाहते हैं।'
सैम कोंस्टस और बुमराह के विवाद पर भी बोले
पंत ने कहा कि, 'वह (सैम कोंस्टस) कुछ समय बर्बाद करना चाहते थे ताकि हम एक और ओवर न फेंकें। शुभमन गिल, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर थे, ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी की। उन्हें कप्तान रोहित की जगह शामिल किया गया है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण दौरे में तीन मैचों में केवल 31 रन बनाए हैं।
रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह ने सिडनी टेस्ट के लिए कप्तानी की। बुमराह ने इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी। टॉस के समय बुमराह ने बताया कि रोहित ने मैच के लिए आराम करने का "विकल्प" चुना है।
भारत के लिए हाईएस्ट स्कोरर रहे पंत
ऋषभ पंत (98 गेंदों पर 40 रन) भारत के लिए हाईएस्ट स्कोरर रहे, जबकि स्कॉट बोलैंड (4/31) ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में सबसे सफल रहे। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया दिन के अंत तक एक विकेट पर नौ रन बनाकर खेल रहा था, जब जसप्रीत बुमराह ने दिन के आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट किया।
बुमराह ने ख्वाजा को आउट करने के बाद युवा सैम कोंस्टस से भिड़ंत की। इससे पहले, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज के अंतिम टेस्ट से आराम लिया और बुमराह ने उनकी जगह टॉस के लिए मैदान पर कदम रखा।












Click it and Unblock the Notifications