Rohit Sharma बीच सीरीज में बाहर होने वाले इकलौते कप्तान? कौन है वह भारतीय खिलाड़ी जो हुआ था इसी तरह बेइज्जत
Rohit Sharma: किसी भी कप्तान के लिए यह शर्मनाक होता है जब उसे सीरीज के बीच में खराब फॉर्म की वजह से बाहर कर दिया जाए। रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रोहित शर्मा को खराब फॉर्म की वजह से सिडनी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भारतीय को बीच में हटा दिया गया हो। एक बार पहले भी ऐसा देखने को मिला था। उस समय भी वजह खराब प्रदर्शन ही थी। भारतीय टीम से जुड़ी हुई यह कहानी 1974-75 की है, उस समय टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरा किया था।

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी एस वेंकटराघवन के पास थी। खास बात तो यह है कि दूसरे टेस्ट में खेलने के बाद सीरीज के बीच में उनको बाहर भी कर दिया गया। वह बतौर स्पिनर खेलते थे, तो खास नहीं कर पाए और महज एक विकेट ही हासिल कर पाए।
इसके बाद उनको अगले तीन टेस्ट मैचों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यहाँ भी मामला समाप्त नहीं हुआ। वेंकटराघवन से कप्तानी ही वापस ले ली गई। दूसरे टेस्ट मैच में जब वह खेल रहे थे, तो एक विकेट हासिल कर पाए थे। इसके बाद टीम में उनकी जगह नहीं बनी।
बीच में कप्तानी से भी हटा दिया गया था
मामला यहाँ तक पहुँच गया कि बीच फ्लाईट में उनको कप्तानी से हटाते हुए सुनील गावस्कर को कमाना थमा दी गई थी। वेंकटराघवन ज्यादा समय तक टीम इंडिया के कप्तान नहीं रह पाए थे। उनकी कप्तानी के 5 मैचों में टीम इंडिया को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई।
Rohit Sharma का बल्ला रहा खामोश
रोहित शर्मा का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में लगातार खराब रहा है। उन्होंने वहां अब तक तीन मैचों में खेलकर 31 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में बुमराह अपने नाम 31 विकेट कर चुके हैं। रोहित के खराब प्रदर्शन का असर टीम के ऊपर पड़ रहा था। अंततः उनको बीच में ड्रॉ कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications