IND vs AUS: 'शुभमन गिल हर फ़ॉर्मेट में स्टार हैं,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी की प्रतिक्रिया

भारत के लिए शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया।

Shubman Gill

IND vs AUS 4th Test: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी में जमकर बल्लेबाजी की। गिल ने अपने टेस्ट जीवन का दूसरा सैकड़ा जमाया और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति की तरफ अग्रसर कर दिया। हालांकि टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से पीछे है लेकिन मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। गिल की शतकीय पारी के बाद काफी बयान आ रहे हैं और पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी गिल को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है।

गिल नये ऑल फ़ॉर्मेट स्टार हैं

गिल नये ऑल फ़ॉर्मेट स्टार हैं

क्रिकबज से बातचीत करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा कि निश्चित रूप से शुभमन गिल भारत के नए ऑल फॉर्मेट स्टार हैं। इसमें कोई शक नहीं है। आप इसका अंदाजाआज लगाया शतक या फिर वनडे क्रिकेट में जुड़ा हुआ दोहरा शतक देख सकते हैं। इसके अलावा T20 क्रिकेट में भी उनका शतक है। हर प्रारूप में वह अलग तरह से खेलते हैं। वह T20 क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और वनडे में टेंपो के साथ खेलते हैं और आज टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना स्वभाव दर्शाया है।

गिल के पास तकनीक और क्षमता है

गिल के पास तकनीक और क्षमता है

गिल को लेकर पटेल ने आगे कहा कि उनके पास तकनीक है और वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमने उनके अंदर यह क्षमता देखी है लेकिन आज उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का वास्तविक व्यवहार दिखाया है। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और ऐसा उनके करियर में कभी नहीं हुआ। वह ऑस्ट्रेलिया में भी जब खेलते थे, तो बल्ले से रन बरसते थे। यहां उनके साथ ऐसा नहीं हो रहा था लेकिन उन्होंने अपनी एकाग्रता को नहीं खोया और आज एक बड़ी पारी खेल दी।

शुभमन गिल गेंद के हिसाब से खेलते हैं

शुभमन गिल गेंद के हिसाब से खेलते हैं

पार्थिव पटेल ने यह भी कहा की गिल के दिमाग में सब कुछ सही चल रहा है, इसलिए उन्होंने आज इस तरह की पारी खेली। शुरुआत में बॉल हार्ड थी और बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी इसलिए उनको पता था कि स्ट्रोक खेलना आसान रहेगा। जब गेंद पुराना हो गया और रिवर्स स्विंग भी होने लगा था, तब गिल ने ज्यादा ध्यान सिंगल लेने पर लगाया। जब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आक्रामक फील्डिंग लगाई गई, तो उन्होंने दो बाउंड्री जड़कर दबाव हटा दिया। वह काफी बड़ा सोचते हैं और गेंद के हिसाब से गेम खेलते हैं। गौरतलब है कि भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 289 रन बनाए। गिल ने 128 रन जड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+