IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में अश्विन के संन्यास से कितना पड़ेगा फर्क? इन टॉप 3 गेंदबाजों पर रहेगी नजर

IND vs AUS 4th Test Probable Playing 11: मेलबर्न टेस्ट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बढ़त हासिल करने के लक्ष्य के साथ भारतीय टीम मैदान पर उतरने वाली है। चौथे टेस्ट में भारतीय टीम अपनी गेंदबाजी लाइनअप में बड़े बदलाव करने पर विचार कर सकती है। बीच सीरीज के दौरान रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गेंदबाजी लाइनअप में होंगे बदलाव (IND vs AUS 4th Test Probable Playing 11)

भारत 26 दिसंबर से शुरू होने वाले आगामी बॉक्सिंग-डे टेस्ट में दो ऑलराउंडर सहित पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शेन वॉर्न और नाथन लियोन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को जमकर फायदा मिलता है। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद अब वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

IND vs AUS 1

मोहम्मद सिराज की हो सकती है एंट्री

मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन को लेकर चिंताओं के बीच कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अपने इस गेंदबाज पर भरोसा जता सकते हैं। सिराज के हालिया प्रदर्शन में उन्होंने मुख्य रूप से पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया है। जसप्रीत बुमराह को गेंद के साथ सहायता देने में मोहम्मद सिराज टेस्ट सीरीज में सफल नहीं हो सके हैं। लेकिन सिराज के अलावा बुमराह को छोड़ दूसरे तेज गेंदबाज भी अब तक अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल नहीं की है। ऐसे में सिराज को एक और मौका मिलने की उम्मीद है।

वाशिंगटन सुंदर की होगी वापसी

वाशिंगटन सुंदर को पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला था। लेकिन अगले दो मैच में वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। आर अश्विन के संन्यास लेने के बाद अब एक बार फिर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। पहले मैच में सुंदर का प्रदर्शन अच्छा था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वाशिंगटन सुंदर चौथे टेस्ट में अपना दमखम दिखाना होगा।

रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय

मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया 2 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। वाशिंगटन सुंदर के अलावा रविंद्र जडेजा भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। अगर भारतीय टीम 2 स्पिनर्स के साथ खेलने का फैसला करती है तो जडेजा को गेंद से भी कमाल दिखाना होगा। जडेजा ने पिछले टेस्ट में बल्ले से रन बनाए थे। हालांकि, जडेजा गेंद से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+