IND vs AUS, 4th Test: अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?
इंदौर की पिच के बाद नजरें अहमदाबाद पर हैं जहां रैंक टर्नर मिलने की संभावनाएं नहीं हैं लेकिन स्पिनर ही मुख्य रोल में रहेंगे। आइए जानते हैं क्या है वहां मौसम और पिच का मिजाज

Ahmedabad Pitch and Weather: भारतीय टीम अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने चौथे टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। इंदौर की पिच ने जिस तरह से देश-दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा उसको देखते हुए अहमदाबाद की पिच को लेकर भी दिलचस्पी है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भी ये मैच जीतना जरूरी है। ऐसा किया तो वे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर नहीं रहेंगे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया इंदौर में मिली फेमस जीत के बाद अहमदाबाद को भी फतेह करके हाई प्रोफाइल सीरीज को 2-2 से ड्रा करना चाहेगा।
भारत को इससे बचना है तो स्पिन की मददगार इन पिचों पर रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकना सीखना होगा। रोहित एक बार ऐसा कर चुके हैं लेकिन फिर अजीब फितूर उन पर सवार रहा है। कोहली हर बार टिकने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर कोई एक गेंद आराम से उनका विकेट लेकर चली जाती है।
मैच लोकल टाइम के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे होगा। 9 मार्च को बारिश के कोई चांस नहीं है और हालात क्रिकेट के अनुकूल होंगे जिससे पूरे गेम के चांस हैं। पांचों दिन तापमान काफी रहेगा लेकिन हो सकता है ये मुकाबला भी 3-4 दिन में समाप्त हो जाएगा। ये मैच जब भी पूरा होगा बिना बारिश के होगा। हालांकि 40 डिग्री के करीब तापमान में गर्मी रहेगी।
पिच की बात करें तो ये भी स्पिन की मददगार रही है। यहां पर पहले सेशन से गेंद का घुमाव शायद देखने को नहीं मिले। पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ यहां अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। पिच भले ही रैंक टर्नर ना हो लेकिन स्पिनरों की ही मददगार रहेगी। ये दिल्ली और नागपुर जैसी भी निकली तो मैच शायद ही चार दिन चलेगा।
भारत ने इस स्टेडियम में कुल मिलाकर 14 टेस्ट खेले हैं जिसमें 6 जीते, 6 हारे और दो ड्रा हुए। पहले बल्लेबाजी का स्कोर 338 तो दूसरी बैटिंग का स्कोर 337 रहता है। तीसरी पारी में यहां 236 औसत स्कोर बनता है लेकिन चौथी पारी में टिकना मुश्किल है क्योंकि 147 ही रन बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications