IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने जमाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की तरफ अग्रसर

भारतीय टीम इस मुकाबले में बैटिंग में फ्लॉप रही, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने दमदार प्रदर्शन किया। बाद में ख्वाजा ने अर्धशतक जमाया।

Khawaja

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के लिए चीजें सही घटित नहीं हुई। सस्ते में आउट होने के बाद टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी बैटिंग की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन टीम इंडिया के ऊपर बढ़त हासिल कर ली। उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने तक कंगारुओं ने 4 विकेट पर 156 रन बनाए। पीटर हैंड्सकोम्ब 6 और कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं और ऑस्ट्रेलिया के पास 47 रनों की बढ़त है।

भारतीय टीम बिखर गई

भारतीय टीम बिखर गई

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। भारत का पहला विकेट 27 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में गिरा। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद पुजारा 1 और गिल 21 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से टीम इंडिया की स्थिति लगातार खराब होती चली गई और विकेट गिरते रहे। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली थे। उन्होंने 22 रन बनाए। जडेजा 4 और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया 109 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों का चला जादू

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों का चला जादू

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा मुकाबला खेल रहे मैथ्यू कुहनेमन ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लेफ्ट आर्म स्पिनर ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और पवेलियन भी भेजा। वह 16 रन देकर 5 विकेट लेने में सफल रहे। नाथन लायन ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 3 विकेट झटके। उनके अलावा एक और स्पिनर टॉड मर्फी के खाते में भी 1 विकेट आया।

उस्मान ख्वाजा ने जमाया अर्धशतक

उस्मान ख्वाजा ने जमाया अर्धशतक

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड को जडेजा ने रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया लेकिन यहाँ से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। लाबुशेन 31 रन बनाकर आउट हो गए। ख्वाजा ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में दूसरी फिफ्टी जमाई। वह 60 रन के निजी स्कोर पर जडेजा का शिकार बने।जडेजा ने भारत के लिए 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+