IND vs AUS: पुजारा के बोल्ड होते ही मायूस हुए रोहित शर्मा, कुछ ऐसा था बेबस कप्तान का चेहरा- VIDEO

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा को 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन लियोन ने बोल्ड कर दिया। ये ऑफ स्टंप के बाहर पड़कर अंदर की ओर शार्प टर्न लेती हुई गेंद थी। इसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन बहुत कुछ कह गया।

IND vs AUS 3rd Test

Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच बेहद ही अप्रत्याशित तरीके से शुरू हुआ क्योंकि रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन पहले ही सेशन में भारतीय क्रिकेट टीम के 7 विकेट आउट हो गए। ये पिच ना केवल रैंक टर्नर साबित हो रही है बल्कि नई गेंद से मिशेल स्टार्क ने भी कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर बहुत अच्छी तेज गेंदबाजी की थी। यहां तक कि रोहित शर्मा पहले ही ओवर में स्टार्क पर 2 बार आउट होते-होते बचे लेकिन ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने उनको नॉट आउट दिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिव्यू नहीं लिया।

सबसे पहला विकेट रोहित शर्मा का ही गिरा

सबसे पहला विकेट रोहित शर्मा का ही गिरा

लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग तेज गेंदबाजों का सामना करने के बाद जैसे ही स्पिनरों का सामना किया तो उनका पतन शुरू हो गया। सबसे पहला विकेट रोहित शर्मा का ही गिरा जब मैथ्य कुनेमन को उनको स्टंप आउट करा दिया। फिर गिल भी स्लिप में इसी गेंदबाज का शिकार हुए और सबसे जबरदस्त तरीके से आउट होना वाला विकेट बने चेतेश्वर पुजारा जिनको 9 वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन लियोन ने बोल्ड कर दिया। ये ऑफ स्टंप के बाहर पड़कर अंदर की ओर शार्प टर्न लेती हुई गेंद थी। गेंद थोड़ी नीचे भी पड़ी जिसको पुजारा भांप नहीं सके और उनकी गिल्लियां बिखर गई।

मायूस चेहरे के साथ पुजारा को आते देख रहे थे

मायूस चेहरे के साथ पुजारा को आते देख रहे थे

अगर किसी और पिच पर ये गेंद पड़ी होती तो पुजारा उसको स्क्वायर कट मार देते लेकिन इंदौर की पिच ने सीरीज की बाकी दो पिचों की तुलना में लगभग दोगुना टर्न हासिल किया। ये नजारा देख नाथन लियोन ने तालियां बजानी शुरू कर दी तो वहीं पवेलियन में बैठे रोहित मायूस चेहरे के साथ पुजारा को आते देख रहे थे। कप्तान का चेहरा बता रहा था पिच कैसी होने जा रही है। इसके अलावा रोहित ने भी गलत शॉट खेलकर जैसे अपना विकेट गंवाया उसने भी थोड़ा अपराध बोध पैदा किया है। इस रिएक्शन से रोहित आने वाले बल्लेबाजों की मुश्किलें भी बता गए क्योंकि बाद में कोहली और भरत को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पहले ही सेशन में 7 विकेट आउट हो गए।

यहां देखें वीडियो-

दूसरे सेशन में भी पहले विकेट रविचंद्रन अश्विन का गिरा जिसने साबित कर दिया इस पिच पर कोई भी बल्लेबाज बेड़ापार भूमिका में नहीं होगा। आमतौर पर इस सीरीज में मुख्य बल्लेबाजों द्वारा निराश करने के बाद निचले क्रम पर सराहनीय योगदान देखा गया है। भारतीय टीम 109 रनो पर आउट हो गई है। अब उनको कंगारूओं को भी इसी तरह से आउट करना होगा वर्ना ये लो-स्कोरिंग मैच किसी भी पक्ष में जा सकता है। फिलहाल ये ऑस्ट्रेलिया की बढ़िया वापसी हुई है जो अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बगैर खेल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों इस मैच में दो-दो बदलावों के साथ उतरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+