IND vs AUS: इंदौर में स्पिन पर फिरकी बने भारतीय बल्लेबाज, अपनी जमीन पर ढेर हुए धुरंधर
India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पहले बैटिंग करते हुए पहले ही सेशन में 7 विकेट गंवाकर फंस गई है।

IND vs AUS 3rd Test: भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर टेस्ट मैच में जैसे ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तब वो हुआ जो भारतीय फैंस के साथ रोहित शर्मा एंड कंपनी ने भी सोचा नहीं था। होल्कर स्टेडियम की परंपरागत बैटिंग पिच रैंक टर्नर की तरह बर्ताव कर रही थी और बीच में मौजूद हल्की घास नई गेंद को स्विंग करा रही थी जिसके चलते रोहित और उनके नए साथी गिल को मिशेल स्टार्क और कैमरुन ग्रीन के सामने काफी तकलीफ हुई। शुरुआती ओवरों में ही दोनों के खिलाफ रिव्यू नहीं लिया गया वर्ना मामला टाइट हो सकता था।

रोहित शर्मा ने की ढहने की शुुरुआत
इन दोनों बल्लेबाजों ने किसी तरह तेज गेंदबाजों को खेला और अच्छी खासी स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाएं। भारतीय ओपनिंग जोड़ी को रन बनाने की इंटेंट कहीं ना कहीं पिच का बर्ताव देखकर भी मिल रही थी क्योंकि जैसे ही यहां पर स्पिनर आए तो गेंद ने बुरी तरह घूमना शुरू कर दिया। रोहित ने स्पिन पर प्रेशर वापस कंगारुओं पर डालने के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुनेमन्न पर आगे बढ़कर शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद इतनी तेजी से घूमी की विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने भारतीय कप्तान को स्टंप करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई और इसके साथ ही रोहित शर्मा की 23 गेंदों पर 12 रनों की पारी का अंत हो गया।

टॉप ऑर्डर ढेर
सके बाद कुनेमन्न ने बहुत आक्रामक अंदाज दिखा रहे शुभमन गिल को भी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों आउट किया। ये गेंद शॉर्प टर्न लेकर घूमी और स्टीव स्मिथ ने एक बढ़िया कैच लेने में कोई गलती नहीं की। इससे पहले गिल के बल्ले से कुछ बाहरी किनारे लगे थे और उनके बल्ले से कुछ अच्छे शॉट भी देखने को मिले थे। गिल ने 18 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली और इसके बाद भारतीय क्रिकेट का बल्लेबाजी क्रम ढेर होना शुरू हो गया क्योंकि चेतेश्वर पुजारा मात्र 1 रन बनाकर नेथन लियोन की तेजी से घूमी और नीचे रह गई गेंद पर बोल्ड हो गए। उसी समय रविंद्र जडेजा भी नाथन लियोन की अंदर पड़ी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील से बचे लेकिन अगली ही गेंद पर शॉट मारने के प्रयास में कुनेमन्न को कैच दे बैठे। इस तरह से दो-दो विकेट कुनेमन्न और लियोन के खाते में जा चुके थे और अब श्रेयस अय्यर को कोहली के साथ एक अच्छी साझेदारी करने की दरकार थी।

45 रनों पर अपने 5 विकेट गवां चुकी थी टीम
विराट कोहली मजबूत दिखाई दे रहे थे और उनको दूसरे छोर पर एक साथी की दरकार थी लेकिन वे कुनेमन्न की दूसरी ही गेंद पर प्लेड-ऑन हो गए। इसके साथ ही भारतीय टीम 45 रनों पर अपने 5 विकेट गवां चुकी थी और इस मैच में बहुत तेजी से ढहती जा रही थी। गनीमत रही कि विराट कोहली एक मजबूत बल्लेबाज की तरह बैटिंग करते रहे और श्रीकर भारत दिल्ली टेस्ट मैच की अंतिम पारी में खेले गए कुछ शॉर्ट्स की बदौलत मिले आत्मविश्वास को आगे बढ़ाते हुए उनका साथ देने की कोशिश कर रहे थे।

सबसे बड़ा विकेट विराट कोहली का साबित हुआ
लेकिन लंच से पहले लियोन ने 22 रन बनाकर खेल रहे कोहली की मजबूत पारी का अंत उनको पगबाधा करके कर दिया। यह राउंड द विकेट गेंदबाजी थी जिस पर कोहली चूक गए और गेंद ऑफ स्पिन होकर पैड से जा टकराई। कोहली अंपायर कॉल पर निराश होकर पवेलियन लौटे। यह ऐसी पिच है जहां पर आपको अपने डिफेंस पर भी थोड़ा बहुत भरोसा करना जरूरी है हर गेंद पर रन बनाने की इंटेंट टीम इंडिया का या किसी भी टीम का वही हाल करेगी जो दिल्ली टेस्ट मैच की अंतिम पारी में कंगारुओं का हुआ था।

पहले ही सेशन में ढेर हुए भारत के 7 विकेट
भारत इस सीरीज में अपने मुख्य बल्लेबाजों के योगदान ना होने से जूझता रहा है लेकिन निचले क्रम पर ऑलराउंडरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि इस पारी में रविंद्र जडेजा को ऊपर भेजना गलत साबित हुआ। वे सीरीज में अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। श्रीकर भरत भी लंच से ठीक पहले 17 रन बनाकर लाथन लियोन की गेंद पर पगबाधा हो गए। यह वैसी पिच भी नहीं दिखाई दे रही है जिस पर अधिक रन बनेंगे।
भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी जब आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल की जगह सुमन को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया और बेहतरीन लय में चल रहे मोहम्मद शमी को आराम देकर अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications