IND vs AUS 3rd Test: भारत ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, दो बदलाव के साथ उतरी टीम, केएल राहुल बाहर

Indore Test: टीम इंडिया इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतते ही सीरीज भी जीत जाएगी और WTC फाइनल का टिकट भी पक्का हो जाएगा। जानिए कैसी है दोनों प्लेइंग 11

 IND vs AUS 3rd Test Indore Holkar stadium

Border Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हो रहा है जहां पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ उतर रही है जिसका मतलब है कि उन्होंने लगातार चौथी बार बीजीटी ट्रॉफी अपने पास रिटेन की है। तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ना केवल सीरीज भी जीत लेगी बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में लगातार पहुंचने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।

पिच की बात करें तो यहां का विकेट आमतौर पर बैटिंग के लिए मददगार रहा है क्योंकि आउटफील्ड बहुत तेज रहती है और बाउंड्री छोटी है लेकिन इस बार चीजें बदल सकती हैं। ये विकेट वैसा ही दिख रहा है जैसे सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में देखने के लिए मिला था। यानी इस पर भी काफी अधिक स्पिन होगी।

केएल राहुल को दिखाया बाहर का रास्ता-

टीम इंडिया इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुसार खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाकर शुभमन गिल को टीम में लिया है और अप्रत्याशित तौर पर सिराज की जगह पर शमी को आराम देकर उमेश यादव को टीम में शामिल किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में अपना कोई उप-कप्तान घोषित नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया भी दो बदलाव के साथ उतरा-

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी दो बदलावों के साथ उतरी है। कैमरुन ग्रीन टीम में डेविड वार्नर की जगह पर वापस आ चुके हैं जबकि मिशेल स्टार्क ने कप्तान पैट कमिंस की तेज गेंदबाज के तौर पर जगह ली है। इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ कमान संभाल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+