IND vs AUS: इंदौर टेस्ट की पिच को ICC ने दी शर्मनाक रेटिंग, हाल के दिनों का सबसे कड़ा फैसला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सात सेशन में ही जीत हासिल कर ली, आईसीसी ने पिच को लेकर कड़ा निर्णय लिया।

IND vs AUS 3rd Test: नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैच के बाद इंदौर की पिच को लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता थी और पहले ही दिन इस बारे में चीजें भी सामने आ गई। ऑस्ट्रेलिया ने सात सेशन में ही मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद पिच रेटिंग को लेकर हर तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पिच को दी जाने वाली रेटिंग की तरफ नजरें थी। आईसीसी ने इस पिच को रेटिंग दे दी है। बीसीसीआई के लिए यह अच्छी चीज नहीं है क्योंकि इस पिच को खराब रेटिंग दी गई है।
पिच को मिली खराब रेटिंग और डीमेरिट अंक
आईसीसी ने पिच को लेकर फैसला सुनाते हुए इसे 'poor' यानी खराब पिच बताया और खराब रेटिंग दी है। माना जा रहा था कि पिच को औसत से निचले दर्जे की रेटिंग मिलेगी लेकिन उससे भी निचले स्तर की रेटिंग इस पिच को दी गई है। होल्कर स्टेडियम को 3 डीमेरिट पॉइंट मिले हैं। इस निर्णय के खिलाफ अपील के लिए बीसीसीआई के पास 14 दिनों का समय है। पहले दिन के खेल के दौरान ही पिच को लेकर कई तरह की आलोचना देखने को मिल रही थी। इससे यह तय था कि आईसीसी पिच को लेकर कड़ा रुख अपनाने वाली है।
मैच रेफरी की तरफ से तीखा बयान
आईसीसी के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा कि इंदौर की पिच में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन नहीं था। यह पहले दिन से ही स्पिनरों के लिए मददगार थी। मैच की पांचवीं गेंद से हे पिच टूट गई और फिर यह लगातार टूटती गई और सीम मूवमेंट भी नहीं हुआ। पूरे मुकाबले के दौरान इस पिच पर असमान उछाल देखने को मिला।
Recommended Video
स्टेडियम बैन करने का है प्रावधान
आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मोनिटरिंग समिति के अनुसार अगर किसी पिच को पांच साल में पांच या उससे अधिक डीमेरिट अंक मिलते हैं, तो वेन्यू को बैन किया जा सकता है। हालांकि इंदौर के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, इस वजह से वहां ऐसा कोई खतरा नजर नहीं आता। भारत में टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी स्टेडियम मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications