IND vs AUS: विराट कोहली का कमाल! बिजली जैसी रफ्तार से पकड़ा शानदार कैच, वीडियो वायरल
IND vs AUS 3rd ODI Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन गेंदबाजी में शानदार रहा। भले ही टॉस में लगातार हार मिली हो, लेकिन मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाने का काम किया। इस दौरान विराट कोहली ने कुछ एक ऐसा किया जिसने पुरानी यादें ताजा कर दी। कोहली ने जबरदस्त फील्डिंग दिखाते हुए एक अविश्वसनीय कैच लपका और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को चलता किया।
विराट कोहली ने पकड़ा जबरदस्त कैच (IND vs AUS 3rd ODI Virat Kohli)
यह वाकया तब हुआ जब ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छी स्थिति में थी। वॉशिंगटन सुंदर की ऑफ़ स्टंप पर फेंकी गई एक धीमी और फ़्लाइटेड गेंद को शॉर्ट ने ज़ोर से और नीचे की ओर स्वीप किया। फॉरवर्ड स्क्वायर लेग पर काफी करीब खड़े विराट कोहली ने बिजली की तेज़ी से प्रतिक्रिया दी। वह पीछे की ओर गिरते हुए अपनी पूरी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए, गेंद को लपक लिया और एक शानदार कैच पूरा किया।

शॉर्ट ने बनाए 41 गेंदों पर 30 रन
शॉर्ट ने 41 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। उनका आउट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका था, जो इस समय तक स्कोरबोर्ड पर 153 रन बनाकर अच्छी स्थिति में नज़र आ रहा था। शॉर्ट से पहले सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को भी अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। हेड को मोहम्मद सिराज ने आउट किया, जबकि मार्श को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया।
भारत की कोशिश व्हाइटवॉश से बचने की होगी
टॉस हारने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैट रेनशॉ और एलेक्स कैरी की साझेदारी से भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। यह सीरीज़ भारत के लिए अच्छी नहीं रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत लगातार तीसरे टॉस के साथ-साथ पहले ही पर्थ और एडिलेड में दो मैच हारकर सीरीज़ गंवा चुका है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा यह मुकाबला अब गिल के लिए अपनी कप्तानी की पहली सीरीज़ को व्हाइटवॉश से बचाने और प्रतिष्ठा के लिए लड़ने जैसा है।
इस मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिले। चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की भी प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने भी नाथन एलिस को टीम में शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications