IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच आज, कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
IND vs AUS 1st T20 Match Pitch Weather Report: वनडे सीरीज में हार का सामना करने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 में अपना दमखम दिखाने को बेताब है। 29 अक्तूबर यानी बुधवार को 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम के पास एशिया कप में अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती होगी।
पिच से किसे मिलेगा फायदा (IND vs AUS 1st T20 Match Pitch Weather Report)
मनुका ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री बड़े शॉट्स लगाने के लिए बेहतरीन है। हालांकि, यहां की पिच थोड़ी धीमी भी हो सकती है, जिसका मतलब है कि बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताना होगा। यहां 22 टी-20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 150 रहा है। दिलचस्प बात यह है कि पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 9 मैच में जीत हासिल की है।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करके एक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश कर सकती है। मैच के दिन सुबह बारिश की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा और बादल भरा रहेगा। हालांकि, शाम को जब मैच शुरू होगा, तब बारिश की संभावना काफी कम है। लेकिन तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंडे मौसम में तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती स्विंग और उछाल मिल सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत (संभावित XI): शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।
ऑस्ट्रेलिया (संभावित XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, तनवीर संघा।












Click it and Unblock the Notifications