IND vs AUS 1st T20: विशाखापट्टनम में कैसा रहेगा मौसम? क्या बारिश बनेगी विलेन?
IND vs AUS 1st T20 Weather Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज विशाखापट्टनम में होगा। विश्वकप 2023 के फाइनल के बाद दोनों देश की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। जहां कंगारू टीम विश्वकप जीतने के बाद जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी तो वहीं दूसरी ओर इंडिया का पूरा प्रयास होगा कि वो आज के मैच को जीतकर अपने हार के गम को कुछ कम कर सके।

हालांकि आज की टीम में काफी परिवर्तन है क्योंकि आज टीम इंडिया के कैप्टन मिस्टर 360 यानी कि सूर्य कुमार यादव हैं और आज टीम में काफी नए खिलाड़ी भी दिखाई देंगे तो वहीं बुधवार से दक्षिण में मौसम बिगड़ा हुआ है, ऐसे में आज का मैच में क्या बारिश विघ्न डाल सकती है, ये सवाल भी सबके मन में कौंध रहा है।
विशाखापट्टनम में आज 60 प्रतिशत बारिश की संभावना
तो वहीं मौसम विभाग का अपडेट कहता है कि विशाखापट्टनम में आज 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है। आज सुबह से ही विशाखापटनम में बादल छाए हुए हैं।
टॉस से ठीक पहले बारिश हो सकती है
आशंका है कि आज शाम तक हल्की बारिश हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर मैच बाधित होगा और अगर टॉस से ठीक पहले बारिश हुई तो फिर मैच भी लेट शुरू होगा। फिलहाल टीम इंडिया में निम्नलिखित प्लेयर्स शामिल हैं, देखते हैं कि प्लेंइंग इलेवन में किसको जगह मिलती है।
- भारत टीम
- ईशान किशन (विकेटकीपर),
- यशस्वी जयसवाल,
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान),
- तिलक वर्मा,
- शिवम दुबे,
- रिंकू सिंह,
- अक्षर पटेल,
- रवि बिश्नोई,
- अर्शदीप सिंह,
- प्रसिद्ध कृष्णा,
- मुकेश कुमार,
- वाशिंगटन सुंदर,
- अवेश खान,
- ऋतुराज गायकवाड़ ,
- जितेश शर्मा।
ऑस्ट्रेलिया टीम :
- ट्रेविस हेड,
- मैथ्यू शॉर्ट,
- स्टीवन स्मिथ,
- जोश इंगलिस,
- ग्लेन मैक्सवेल,
- मार्कस स्टोइनिस,
- टिम डेविड,
- मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान),
- सीन एबॉट,
- एडम जाम्पा,
- नाथन एलिस,
- जेसन बेहरेनडोर्फ,
- तनवीर सांघा,
- केन रिचर्डसन,
- एरोन हार्डी।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल (India vs Australia T20 Schedule)
- 23 नवम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया पहला टी20, विशाखापट्टनम
- 26 नवम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20, तिरुवनन्तपुरम
- 28 नवम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20, गुवाहाटी
- 1 दिसम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20, रायपुर
- 3 दिसम्बर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20, बेंगलुरु












Click it and Unblock the Notifications