IND vs AFG U-19 Semifinal: भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच आज, LIVE देखने का मिल गया धांसू तरीका
IND vs AFG U-19 Semifinal: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का कारवां अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मौजूदा चैंपियन भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला है। जहां एक तरफ भारतीय टीम अपने लगातार छठे खिताब के अभियान को जारी रखना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान की नजरें पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने पर टिकी हैं।
भारतीय अंडर-19 टीम का रहा है दमदार प्रदर्शन (IND vs AFG U-19 Semifinal)
भारतीय अंडर-19 टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-सिक्स तक टीम अजेय रही है। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर अपनी मानसिक मजबूती का परिचय दिया था। कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम का टॉप ऑर्डर रन बना रहा है, जबकि मिडल ऑर्डर में वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू जैसे खिलाड़ियों ने संकट के समय टीम को संभाला है।

अफगानिस्तान ने भी दिखाया है दम
गेंदबाजी की बात करें तो हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन ने नई गेंद से विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा है। दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम को इस टूर्नामेंट की सबसे अनुशासित टीम माना जा रहा है। ग्रुप स्टेज में उनके जुझारू प्रदर्शन ने साबित किया है कि वे किसी भी बड़े विपक्षी को चौंका सकते हैं। महबूब खान के नेतृत्व में अफगान टीम ने सुपर-सिक्स चरणों में अहम जीत दर्ज की है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी, क्योंकि नॉकआउट मैचों में स्कोर का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर फैंस मैच का आनंद उठा सकते हैं। वहीं फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी मैच आसानी से देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (संभावित खिलाड़ी
भारत U-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह।
अफगानिस्तान U-19: महबूब खान (कप्तान/विकेटकीपर), उस्मान सादत, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोज़ादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नजीफुल्ला अमीरी, खातिर स्तानिकजई, सलाम खान, जैतुल्ला शाहीन।












Click it and Unblock the Notifications