IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच
IND vs AFG 1st T20: दक्षिण अफ्रीका दौरा समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर खेलेगी। टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज अफगानिस्तान के विरुद्ध खेलने वाली है। उधर अफगानिस्तान ने भी हाल ही में यूएई दौरा किया है, जहाँ उनको टी20 सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका मिला।
भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरने के लिए तैयार है, टीम इंडिया में विराट कोहली भी लौटे हैं। टीम इंडिया के लिए काफी समय बाद रोहित टी20 में कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले हैं। दोनों ही टीमों के लिए तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। पहले मैच से ही टीमें दबाव बनाने की रणनीति के तहत खेलती हैं। दोनों टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है।

भारत vs अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 कब होगा?
पहले टी20 मैच में हर टीम का लक्ष्य जीत दर्ज करने का होता है। जीतने के बाद मिलने वाली बढ़त भी काफी अहम मानी जाती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 11 जनवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत vs अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 कहां होगा?
पहला टी20 मुकाबला उस जगह खेला जाएगा, जिसे वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार नहीं मिली थी। 11 जनवरी को होने वाला यह टी20 मैच मोहाली में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से यह मुकाबला शुरू होगा। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले का टॉस हो जाएगा।
भारत vs अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। ओटीटी में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications