IND vs AFG: पहले टी20 का प्रीव्यू, संभावित इलेवन, लाइव स्ट्रीमिंग, पिच और मौसम की जानकारी

India vs Afghanistan 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह काफी अहम मैच है। पहले मैच में जीत दर्ज करने का मनोवैज्ञानिक लाभ भी मिलता है। अफगानिस्तान पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेलने आई है।

टीम इंडिया में इस मुकाबले के लिए विराट कोहली उपलब्ध नहीं रहेंगे। कोहली निजी कारणों से मुकाबला नहीं खेलेंगे। राहुल द्रविड़ ने इस बारे में जानकारी प्रदान की है। ऐसे में रोहित शर्मा के ऊपर टीम का पूरा भार रहेगा। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज नहीं खेलेंगे।

ind vs afg

उधर अफगानिस्तान की टीम में भी राशिद खान नहीं रहेंगे। राशिद इस टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। वह चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनकी सेवाएं टीम को नहीं मिल पाएगी। अफगानिस्तान के ऊपर निश्चित रूप से दबाव रहने वाला है।

संभावित एकादश

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार

अफगानिस्तान

हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब-उर-रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नूर अहमद/नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

पिच और मौसम की जानकारी

मोहाली की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहने वाली है। स्पिनर बड़ी बाउंड्री के कारण कमाल दिखा सकते हैं। मौसम की बात की जाए, तो शाम में दूसरी पारी के दौरान ओस का प्रभाव रहने वाला है, बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। ठंड भी है। ऐसे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण कैसे देखें

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मैच लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+