Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND A vs PAK A: पाकिस्तान को हंगरगेकर ने दिए शुरुआती झटके, खाता भी नहीं खोल सके दोनों बल्लेबाज

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की A क्रिकेट टीमें इमर्जिंग एशिया कप 2023 (Emerging Asia Cup) में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है।

इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है जिसमें पाकिस्तान की शानदार शुरुआत की उम्मीदों को भारत के युवा तेज गेंदबाज राज्यवर्धन हंगरगेकर ने विफल कर दिया। (Image- BCCI Twitter)

R Hangargekar early strike twice in Emerging Asia Cup 2023

पाकिस्तान ही ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए कथित भविष्य के स्टार सईम अयूब अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे कि हंगरगेकर ने उन्हें विकेट के पीछे ध्रुव जुरैल के हाथों कैच आउट करा दिया।

इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए आमेल यूसुफ को भी बिना खाता खोले हंगरगेकर ने विकेटकीपर ध्रुव जुरैल के हाथों आउट करा दिया। इन दोनों विकेटों को आप यहां वीडियो में देख सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत हुई है क्योंकि इसके बाद पाकिस्तानी टीम के दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को अच्छी पारी खेलने के बाद रियान पराग ने आउट किया है। पराग ने बाउंड्री पर नीतीश रैड्डी के हाथों बड़े कैच कराकर पाकिस्तानी बल्लेबाज की 36 गेंदों पर खेली 35 रन की बढ़िया पारी का अंत किया।

इमर्जिंग एशिया कप में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट टीमों की A टीमें खेल रही है। ग्रुप बी में भारत और पाकिस्तान को रखा गया है जिसमें नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात भी थी। यह भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का अंतिम मैच है।

ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ओमान की ए टीम में खेल रही है। भारत और पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों ग्रुप मैच अच्छे आसानी से जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 यहां जान सकते हैं-

पाकिस्तान- सईम अयूब, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामरान गुलाम, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी

भारत- साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, आरएस हंगरगेकर

ये भी पढ़ें- Ashes 2023 4th Test: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+