खूबसूरती में सानिया मिर्ज़ा को छोड़ती हैं पीछे, कौन हैं भारत की यशा सागर? जिन्होंने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका

Who is Yesha Sagar: बांग्लादेश प्रीमियर लीग का इस साल का सीजन विवादों से घिरा रहा है। बीपीएल से कई विदेशी खिलाड़ी बीच में ही चले गए क्योंकि मामला पैसों का था। समय से फीस नहीं मिलने से प्लेयर्स ने पलायन करने का चौंकाने वाला फैसला ले लिया और चलते बने।

इन सबके बीच एक खूबसूरत टीवी एंकर ने भी इवेंट बीच में ही छोड़ दिया और चली गईं। सोशल मीडिया पर इस महिला को चाहने वाले काफी लोग हैं और इसकी सुन्दरता के कायल हैं। खास बात यह भी है कि इस लड़की का ताल्लुक भारत से है।

yesha sagar

इस टीवी प्रेजेंटर का नाम यशा सागर हैं, जो स्पोर्ट्स एंकरिंग करती हैं और कनाडा के टोरंटो में रहती हैं। वह उत्तर प्रदेश टी20 लीग में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनको बांग्लादेश प्रीमियर लीग में काम करते हुए देखा गया था। इसके अलावा कनाडा के ग्लोबल टी20 में भी वह काम करती हैं।

IMDB के मुताबिक यशा सागर ने पंजाबी, हिंदी और तेलुगु में कई म्यूजिक वीडियो किये हैं। इसके अलावा हाल ही में कपिल शर्मा के साथ उनका 'अपराध' नामक एक संगीत वीडियो सामने आया था। वह भारत से ही हैं लेकिन कनाडा में रहती हैं। खुद यशा ने भी बताया था कि मैं भारतीय हुन।

बीपीएल में वह चटगाँव किंग्स के लिए काम कर रही थीं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से यह सामने आया था। कई वीडियो उनकी तरफ से अपलोड किये गए थे। फैन्स को भी उनके बोलने का अंदाज ख़ासा पसंद आया था। इसके बाद वह फ्रेंचाइजी से अलग हो गईं।

यशा ने निराशाजनक नोट पर अपना सफर समाप्त कर लिया। फ्रेंचाइजी के साथ कुछ विवादों के कारण उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया। इस बीच चटगाँव किंग्स के मालिक की तरफ से यशा को अनुबंध पूरा नहीं करने के लिए क़ानूनी नोटिस देने की बात सामने आई है।

Yesha Sagar पर फ्रेंचाइजी के आरोप

इसमें कहा गया कि यशा को अनुबंध के अनुसार कुछ काम करने थे लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही हैं और इस वजह से उनको नोटिस देना पड़ा। हालांकि यह टीम का वर्जन है, यशा की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। असली मामला उनको ही पता होगा।

Yesha Sagar सोशल मीडिया पर एक्टिव

सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और खूबसूरत फोटो भी अपलोड करती रहती हैं। फैन्स उनको ख़ासा पसंद करते हैं। यशा सागर के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख फॉलोवर हैं। उनके वीडियो काफी मजेदार होते हैं। वह स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के अलावा मॉडलिंग भी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+