Imran Khan के लिए ढाल बने भारतीय दिग्गज, सुनील गावस्कर-कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से की खास अपील

Imran Khan Health News: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप का एक दमदार मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों की आपसी सम्मान और मानवीय सरोकार हमेशा कायम रहते हैं। इसकी एक बड़ी मिसाल मंगलवार यानी 17 फरवरी को देखने को मिली, जब भारत के सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत दुनिया के 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर एक बयान जारी किया।

दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सरकार से की अपील (Imran Khan Health News)

दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि अदियाला जेल में बंद इमरान खान को तत्काल और पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस अपील का मुख्य कारण पिछले कुछ दिनों में इमरान खान की आंखों की रोशनी में आई भारी गिरावट की रिपोर्टें हैं। खबरों के मुताबिक इमरान खान ने अपनी दाहिनी आंख की रोशनी लगभग 85 प्रतिशत तक कम होने की शिकायत की है।

Imran Khan 1

इन दिग्गजों ने मिलाया हाथ

इमरान खान के समर्थन में आने वाले नामों में क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े चेहरे शामिल हैं। भारत से सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा इस लिस्ट में कई पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, स्टीव वॉ, किम ह्यूजेस और बेलिंडा क्लार्क ने अवाज उठाई है। वहीं इंग्लैंड की ओर से माइकल आथर्टन, नासिर हुसैन, डेविड गावर और माइकल ब्रियरली जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी है।

इसके अलावा वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और न्यूजीलैंड की तरफ से जॉन राइट ने इमरान खान की सेहत पर चिंता जताई है। इन कप्तानों ने अपने बयान में कहा कि हम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के महान व्यक्तित्व इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार और जेल की स्थितियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक मतभेदों से इतर एक पूर्व खिलाड़ी और राष्ट्र प्रमुख के नाते वे मानवीय उपचार और निष्पक्ष कानूनी पहुंच के हकदार हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 15 फरवरी को डॉक्टरों की एक टीम ने जेल में इमरान खान का परीक्षण किया था। हालांकि, उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने जांच के तरीके पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि खान को अस्पताल ले जाने के बजाय जेल में ही जांच की गई, जो पर्याप्त नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+