खुद को गालियां दे रहे थे रोहित शर्मा, फिर बाबर आजम ने ऐसे जीत लिया 'हिटमैन' का दिल
Imam-ul-Haq On Rohit Sharma: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा भूलने के मामले में एक अलग ही स्तर पर हैं। एक पॉडकास्ट में इमाम ने बताया कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने उन्हें रोहित के भूलने की आदतों के बारे में कई मजेदार किस्से सुनाए थे।
इमाम ने रोहित को लेकर कही अपनी बात (Imam-ul-Haq On Rohit Sharma)
इमाम ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुई सभी कप्तानों की बैठक का जिक्र किया, जहां बाबर ने कई बार रोहित के फोन और ईयरफोन को खोने से बचाया था। रोहित शर्मा एक महान खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन उनके चीजों को भूलने की आदत किसी से छिपी नहीं है। टीम के साथी भी कई बार रोहित की इस आदत का जिक्र कर चुके हैं।

इमाम उल हक ने दिया मजेदार जवाब
इस पॉडकास्ट में इमाम उल हक से पूछा जाता है कि अगर वह एक दिन रोहित शर्मा बनकर उठते हैं तो क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब इमाम ने इस तरह दिया कि वह अपने जूते, फोन और बेल्ट की तलाश करेंगे और यह याद करने की कोशिश करेंगे कि उन्होंने पिछले दिन किन-किन लोगों से कॉल पर बातचीत की थी।
बार-बार अपनी चीजें भूल जाते हैं रोहित
इमाम ने रोहित शर्मा की एक आदत को शेयर किया। इमाम ने कहा कि रोहित बार-बार अपनी चीजें, जैसे कि आईफोन, एयरपॉड्स, बल्ले, और दस्ताने भूल जाते हैं। इमाम को बाबर आज़म ने बताया था कि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान एक मीटिंग में रोहित ने अपना आईफोन और एयरपॉड्स भूलकर खुद को कोस रहे थे और गालियां दे रहे थे।
इस दौरान बाबर आजम ने दो बार रोहित का फोन यह कहते हुए उठाया रोहित भाई ये अपना फोन रख लें। उन्हें अपने मैनेजर को भी फोन करना पड़ा कि वह अपने एयरपॉड्स भूल गए हैं। इस पॉडकास्ट में इमाम उल हक ने क्रिकेट से जुड़ी और भी कई बातों का जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications